Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2025: फरवरी महीने में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 23 Jan 2025 10:00 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार फरवरी महीने (Grah Gochar February 2025) में आत्मा के कारक सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 फरवरी ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2025: इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत
    Grah Gochar 2025: इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे।
    2. सूर्य देव मेष राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं।
    3. सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar 2025 Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, फरवरी का महीना कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों की मानें तो फरवरी महीने (February Grah Gochar 2025) में सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ तिथि पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। आइए, फरवरी महीने में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन के बारे जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी

    बुध गोचर 2025 (February Month Lucky Zodiac Signs)

    ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 11 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। बुध ग्रह कुंभ राशि में 26 फरवरी तक रहेंगे। इस गोचर से मेष और मकर राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। ग्रहों के राजकुमार बुध देव 27 फरवरी को देर रात 11 बजकर 46 पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

    सूर्य राशि परिवर्तन 2025

    ग्रहों के राजा सूर्य देव 12 फरवरी के दिन मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन माघ पूर्णिमा भी है। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से मेष, सिंह और मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। रोजगार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

    शुक्र गोचर 2025

    शुक्र ग्रह फरवरी महीने के दौरान मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में शुक्र देव लंबे समय तक रहेंगे। इसके लिए मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। वहीं, आने वाले समय में कुंभ राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की कृपा बरसेगी। कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है।

    खबरें और भी

    शनि अस्त 2025

    न्याय के देवता शनिदेव फरवरी महीने में ही अस्त होने जा रहे हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर शनि अस्त होंगे। शनि के अस्त होने पर विभिन्न राशियों पर व्यपक असर पड़ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 27 फरवरी को शनिदेव शाम 07 बजकर 06 मिनट पर अस्त होंगे।

    अन्य ग्रहों की स्थिति

    देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। शनिदेव कुंभ राशि में उपस्थित रहेंगे। राहु और केतु पूर्ववत राशि यानी मीन और कन्या में विराजमान रहेंगे। मंगल देव कर्क राशि में ही रहेंगे। चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इन राशियों की यथावत स्थिति से पहले के अनुसार ही जातकों को लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: माघ महीने में इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।