Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar January 2024: ये 3 ग्रह जनवरी महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 06:18 PM (IST)

    Grah Gochar January 2024 ग्रहों के राजकुमार बुध देव 07 जनवरी को रात 09 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ...और पढ़ें

    Grah Gochar January 2024: ये 3 ग्रह जनवरी महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
    Grah Gochar January 2024: ये 3 ग्रह जनवरी महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

    HighLights

    1. जनवरी का महीना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
    2. बुध देव 07 जनवरी को रात 09 बजकर 16 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
    3. ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Grah Gochar January 2024: जनवरी का महीना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े और छोटे राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कुछ राशियों को सर्वाधिक लाभ मिलेगा। इस महीने में सूर्य के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही भगवान भास्कर उत्तरायण हो जाएंगे। साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। आइए, जनवरी के महीने में ग्रह राशि परिवर्तन के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मंगलवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    बुध ग्रह राशि परिवर्तन

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 07 जनवरी को रात 09 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव 1 फरवरी तक रहेंगे। इस दिन बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व 20 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और 30 जनवरी को उत्तरषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अतः 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान-पुण्य किया जाता है।

    शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

    सुखों के कारक शुक्र देव 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा और 09 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 12 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

    खबरें और भी

    बुध देव होंगे मार्गी

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव वर्तमान समय में वक्री चाल चल रहे हैं और साल 2024 की शुरुआत में ही मार्गी होंगे। आसान शब्दों में कहें तो 02 जनवरी को बुध देव मार्गी होंगे। वहीं, मार्गी चाल चलकर 07 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे।

    यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।