Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 07:06 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी हो ...और पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

    HighLights

    1. महिलाएं गुरुवार के दिन व्रत रख श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
    2. कुंडली में गुरु मजबूत होने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
    3. तुलसी मां की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन अति प्रिय है। विवाहित और अविवाहित महिलाएं गुरुवार के दिन व्रत रख श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी हो जाती है। साथ ही करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन ये 4 जरूर उपाय करें।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    1. अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय 7 तुलसी दल हाथ में लेकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र जाप कर भगवान विष्णु को अर्पित कर दें।
    2. भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। तुलसी मां की पूजा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के परेशानियों से मुक्ति मिलती है। धन प्राप्ति के लिए कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर तुलसी माता को अर्घ्य दें। इस समय तुलसी माता की परिक्रमा करें। वहीं, संध्याकाल में तुलसी माता को शुद्ध घी के दीये जलाकर आरती करें।
    3. गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। पूजा के पश्चात, पीले रंग के नवीन वस्त्र में तुलसी मंजरी को बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी आय में धीरे-धीर वृद्धि होने लगती है।
    4. धन प्राप्ति हेतु गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें। इसके पश्चात, तुलसी की जड़ को गंगाजल में धोकर पीले रंग के कपड़े में बांध लें। इसके बाद तुलसी जड़ को तिजोरी में रख दें। आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार पर भी तुलसी जड़ को बांध दें। इस उपाय को करने से भी आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।