Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2024: साल 2024 में इन 4 राशियों की होगी शादी, घर जरूर बजेगी शहनाई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 08:15 PM (IST)

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। इस राशि में गुरु ग्रह 1 मई 2024 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे। इसके पश्चात देवगुरु बृ ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2024: साल 2024 में इन 4 राशियों की होगी शादी, घर जरूर बजेगी शहनाई
    Guru Gochar 2024: साल 2024 में इन 4 राशियों की होगी शादी, घर जरूर बजेगी शहनाई

    HighLights

    1. कुंडली में गुरु ग्रह के मजबूत रहने पर अविवाहित लड़की की शीघ्र शादी हो जाती है।
    2. ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 में चार राशि के जातकों की शादी के प्रबल योग हैं।
    3. 14 मई, 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति लड़कियों की शादी के कारक माने जाते हैं। कुंडली में गुरु ग्रह के मजबूत रहने पर अविवाहित लड़की की शीघ्र शादी हो जाती है। वहीं, गुरु के कमजोर होने पर शादी में देर होती है। ज्योतिष कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह का विशेष विचार करते हैं। इसके पश्चात, कुंडली में लगने वाले दोषों का विचार करते हैं। अगर कुंडली में कोई दोष नहीं लगा रहता है, तो जातक की शादी की सटीक भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2024 में चार राशि के जातकों की शादी के प्रबल योग हैं। आसान शब्दों में कहें तो इन 4 राशि के जातकों की शादी 2024 में हो सकती है। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    गुरु ग्रह राशि परिवर्तन

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। इस राशि में गुरु ग्रह 1 मई, 2024 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे। इसके पश्चात, देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 9 अक्टूबर को गुरु वक्री हो जाएंगे और 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे। इसके पश्चात, मार्गी चाल चलकर 14 मई, 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों की शादी के योग वर्ष 2024 में मध्य तक है। इस दौरान शादी और सगाई के योग हैं। इस दौरान रिश्ते की बात हो सकती है। गुरु के मार्गी होने के बाद विवाह हेतु प्रस्ताव आ सकता है। शीघ्र विवाह के लिए अपने आराध्य भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही बुध देव की उपासना करें।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 विवाह हेतु शुभ रहने वाला है। गुरु के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों के वर्ष 2024 में शादी के योग हैं। इस राशि के जातकों की शादी के योग वर्ष 2024 के मध्य तक है। इसके पश्चात, वर्ष के अंत में विवाह के योग बनेंगे। शीघ्र विवाह के लिए जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा करें।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। अतः कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती रहती है। वर्ष के मध्य से विवाह हेतु रिश्ते आ सकते हैं। इससे पूर्व भी रिश्ते की बात हो सकती है। हालांकि, द्विस्वभावी विचार के चलते रिश्ते तय होने में समय लग सकता है।

    वृश्चिक राशि

    गुरु के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषियों की गणना है कि वर्ष 2024 में वृश्चिक राशि के जातक भी परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। इस राशि के जातकों की शादी के योग वर्ष 2025 के मध्य तक है।  

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।