Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति अगले वर्ष वृषभ राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों के आय में होगी अपार वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 07:12 PM (IST)

    Guru Gochar 2024 साल 2024 में गुरु राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि के जातक के करियर भाव में अपनी दृष्ट ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति अगले वर्ष वृषभ राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों के आय में होगी वृद्धि
    Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति अगले वर्ष वृषभ राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों के आय में होगी वृद्धि

    HighLights

    1. कुंडली में गुरु मजबूत होने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।
    2. वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में उपस्थित हैं।
    3. अगले वर्ष 1 मई को गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guru Gochar 2024 in Vrishabha Rashi: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष की मानें तो कुंडली में गुरु मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, गुरु कमजोर होने पर आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है। अतः ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में उपस्थित हैं। अगले वर्ष मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा। इन 4 राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी। आइए, इन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

    गुरु गोचर

    वर्तमान समय में गुरु मेष राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। 31 दिसंबर को गुरु मार्गी होंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। मेष राशि के जातक गुरु चांडाल दोष से मुक्त हो जाएंगे। जबकि, अगले वर्ष 1 मई को गुरु मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2023: 2 अक्टूबर को सिंह राशि में होगा शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

    कर्क राशि

    गुरु राशि परिवर्तन कर कर्क राशि के आय भाव में विराजमान हो जाएंगे। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि में गुरु के विराजमान होने से कर्क राशि के जातकों के आय में मन मुताबिक वृद्धि होगी। आसान शब्दों में कहें तो धन प्राप्ति के योग हैं। करियर और कारोबार में भी तरक्की और उन्नति के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कुल मिलाकर कहें तो गुरु के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    सिंह राशि

    साल 2024 में गुरु राशि परिवर्तन कर वृष राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि के जातक के करियर भाव में अपनी दृष्टि बनाएंगे। इससे सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। प्रमोशन के भी योग हैं। आमदनी बढ़ेगी। साथ ही सरकारी नौकरी मिलने के भी योग हैं। परिवार के सदस्यों के मध्य स्नेह और प्यार बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    अगले साल गुरु कन्या राशि के भाग्य भाव को देखेंगे। ज्योतिष की मानें तो भाग्य भाव में मंगल, गुरु और सूर्य की उपस्थिति रहने पर जातक को किस्मत का पूरा साथ मिलता है। इससे कन्या राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही बिगड़े काम बनने के भी योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। भूमि और वाहन खरीदारी के भी योग हैं।

    मेष राशि

    वर्तमान समय में गुरु मेष राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं। वहीं, अगले वर्ष गुरु के वृषभ राशि में गोचर करने के दौरान मेष राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस दौरान वजन बढ़ने यानी मोटापे की समस्या हो सकती है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'