विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Gochar 2025: बहुत जल्द इन 4 राशियों की निकल पड़ेगी लॉटरी, जेबें भरने को हो जाएं तैयार

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 09 Feb 2025 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2025 08:50 AM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शनि मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में बहुत जल्द सफलता मिल ...और पढ़ें

Guru Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी गुरु की कृपा
Guru Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी गुरु की कृपा

HighLights

  1. मई महीने में राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  2. शनिदेव मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।
  3. वर्तमान समय में राहु मीन राशि में विराजमान हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को महिलाएं करती हैं। गुरुवार का व्रत करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। नवविवाहित जातकों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमे 4 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: कब कोई जातक होता है मांगलिक और कैसे पाएं मंगल दोष से निजात?

वृषभ राशि

देवगुरु बृहस्पति वर्तमान समय में वृषभ राशि में विराजमान हैं। देवगुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि में गोचर के दौरान देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में गुरु की दृष्टि से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। खासकर, ज्वैलरी से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान मोटापे की समस्या हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। मिथुन राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। अटके काम बनेंगे। भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होगी। कोई विशेष मनोकामना पूरी होगी। जीवन में सुखों का आगमन होगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को सफलता मिल सकती है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान अविवाहित लड़कियों की शादी के योग बनेंगे। इसके अलावा, भाग्य में भी वृद्धि होगी। ज्ञान की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल होंगे। किसी माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सत्कर्म से आपके पुण्य में भी वृद्धि होगी। सरकारी काम से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है। धर्म कर्म करने से भी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस राशि के जातकों को मार्च महीने में शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, गुरु के कर्क राशि में गोचर के दौरान मकर राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। रुके काम बन जाएंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। गुरुजनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ ही मंगल देव की भी कृपा मकर राशि वालों पर बरसेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अगर नवीन कार्य करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय बेहद उत्तम है।

यह भी पढ़ें: मायावी ग्रह राहु कब देता है सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव? निजात पाने के लिए करें ये उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।