यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guru Gochar 2025: 30 मई से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
सनातन धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति (Guru Gochar 2025) को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु संग बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुव ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को प्रिय है।
- इस दिन भगवान विष्णु संग बृहस्पति देव की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार 30 मई को विनायक चतुर्थी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस शुभ तिथि पर रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही विशेष कामों में सफलता पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है।
ज्योतिषियों की मानें तो विनायक चतुर्थी का दिन बेहद मंगलकारी है। इस शुभ अवसर पर बृहस्पति देव नक्षत्र स्थिति में बदलाव करेंगे। इससे तीन राशि के जातक सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। उनकी हर मनोकामना पूरी होगी। इसके साथ ही अर्थ की समस्या भी दूर होगी।
यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi पर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रुके हुए काम होंगे पूरे
मेष राशि
.jpg)
देवगुरु बृहस्पति की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। साथ ही ईश्वर में विश्वास बढ़ेगा। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से हर काम में सफल होंगे। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो रुके काम बनेंगे। परिवारवालों से प्यार और स्नेह मिलेगा। अपनी सूझबूझ से आप धन बचाने में सफल होंगे। जॉब से संबंधित परेशानी दूर हो सकती है।
वृषभ राशि
.jpg)
वर्तमान समय वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम है। बृहस्पति देव के नक्षत्र चरण बदलने से आपको लाभ मिलता दिख रहा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को बिजनेस में विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा, बैंकिंग से जुड़े लोगों को भी जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। ये सकारात्मक बदलाव होगा। इससे आपको लाभ मिल सकता है। निवेश करने के लिए उत्तम समय है। घर के बड़ों की सलाह से निवेश कर सकते हैं। मनी सेविंग करने में आप सफल होंगे। रुका हुआ कारोबार दौड़ सकता है।
खबरें और भी
मिथुन राशि
.jpg)
देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि के जातकों को हो सकता है। वर्तमान समय में बृहस्पति देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। लग्न का मंगल शुभ फल प्रदान करेगा। सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वजन बढ़ सकता है। विद्या अर्जन करने की सोच सकते हैं। स्वभाव में शालीनता और विनम्रता आएगी। आय के साधन बनेंगे। हालांकि, लालच से आपको बचना होगा। नहीं तो, आप परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
यह भी पढ़ें: 03 जून तक इन राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, दौड़ेगा रुका हुआ कारोबार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।