Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2025: 30 मई से इन राशियों की बदलेगी तकदीर, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 27 May 2025 06:36 PM (IST)

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति (Guru Gochar 2025) मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 मई को विनायक चतुर्थी है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में निहित है।

    ज्योतिषियों की मानें तो 30 मई का दिन बेहद मंगलकारी है। इस शुभ अवसर पर देवताओं के गुरु बृहस्पति देव नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में सवेरा होगा। गुरु देव की कृपा से हर इच्छा पूरी होगी। साथ ही धन की समस्या भी दूर होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi पर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रुके हुए काम होंगे पूरे

    गुरु नक्षत्र चरण गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति 30 मई को नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। 30 मई को देवगुरु बृहस्पति सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र के अंतिम चरण में गोचर करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ होगा।

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि धन भाव पर है। इससे पैसे से संबंधी परेशानी दूर होगी। गुरु की कृपा से बिगड़े काम बनेंगे। सरकारी तंत्र से धन लाभ होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्याय क्षेत्र में भी आपको काम करने का अवसर मिल सकता है। कोई बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी। समय के साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी मिलने के चांस हैं। ईमानदारी से अपने काम को करेंगे।

    खबरें और भी

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। साथ ही आने वाले दिनों में मृगशिरा नक्षत्र के अंतिम चरण में बृहस्पति देव गोचर करेंगे। इससे मिथुन राशि के जातकों को जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। स्वभाव में विनम्रता आएगी। इससे बिगड़े काम बनेंगे। पिकनिक का प्लान बनेगा। आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। दान-पुण्य में रूचि बढ़ेगी। आमदनी बढ़ेगी, लेकिन लालच से बचना होगा। संतान से सुख मिलेगा। रत्न धारण करने की सोच सकते हैं। सरकारी तंत्र से धन लाभ होगा। राजकीय सुख भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: 03 जून तक इन राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, दौड़ेगा रुका हुआ कारोबार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।