Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Pradosh Vrat 2024: गुरु प्रदोष व्रत से 2 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 26 Nov 2024 03:54 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 27 नवंबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Guru Pradosh Vrat 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 27 नवंबर को चंद्र देव कन्या राशि से निकलक ...और पढ़ें

    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. प्रदोष व्रत करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर को गुरु प्रदोष व्रत है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत पर शिव-शक्ति की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से प्रदोष व्रत पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो प्रदोष व्रत से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। भगवान शिव की कृपा से हर परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: गुरु प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, धन की समस्या होगी दूर

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से एक दिन पूर्व चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 27 नवंबर को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

    कन्या राशि

    गुरु प्रदोष व्रत से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। वहीं, कारोबार में तरक्की और उन्नति पाने के लिए गुरु प्रदोष व्रत पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर होगी। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। बिगड़े कार्य बन सकते हैं। जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    धनु राशि

    गुरु प्रदोष व्रत से धनु राशि के जातकों के भी अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। गुरुवार के दिन पड़ने के चलते गुरु देव की कृपा भी धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गृह प्रवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।