Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Griha Pravesh Vastu Tips: गृह प्रवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 21 Nov 2024 03:23 PM (IST)

    सनातन धर्म में गृह निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वास्तु शास्त्र का पालन करने से घर में सुख समृद्धि एवं शांति बनी रहती ...और पढ़ें

    Griha Pravesh Vastu Tips: गृह प्रवेश कब करना होता है शुभ ?
    Griha Pravesh Vastu Tips: गृह प्रवेश कब करना होता है शुभ ?

    HighLights

    1. दक्षिण दिशा में पितरों का निवास होता है।
    2. घर की पूर्व दिशा में सूर्य देव की तस्वीर लगाएं।
    3. उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर देव वास करते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। भूमि खरीदारी से लेकर गृह निर्माण और गृह प्रवेश के समय वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वहीं, गृह प्रवेश के बाद भी वास्तु के अनुसार ही घर को सजाना चाहिए। अनदेखी करने से गृह के स्वामी पर अशुभ या बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के जानकर हमेशा वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी खरमास से पहले गृह प्रवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वास्तु के इन नियमों (Griha Pravesh Vastu Tips) का जरूर पालन करें। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: फूटी किस्मत बदलने से पहले मिलते हैं ये संकेत, समझ लें जल्द बनेंगे अमीर

    गृह प्रवेश वास्तु टिप्स

    • जानकारों की मानें तो रविवार और मंगलवार के दिन गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। शास्त्र में रविवार और मंगलवार के दिन गृह प्रवेश करना वर्जित है। इसके साथ ही रिक्ता यानी प्रतिपदा तिथि पर भी गृह प्रवेश न करें।
    • मूल, अश्लेषा, ज्येष्ठा और आर्द्रा नक्षत्र में गृह प्रवेश करना शुभ नहीं होता है। अतः नक्षत्र का विचार अवश्य करें। अगर ग्रह स्थिति कुछ इस प्रकार है, तो इन नक्षत्रों के संयोग में गृह प्रवेश न करें। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है।
    • वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो विशाखा नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से घर पर बड़ी विपत्ति आती है। इस स्थिति में कोई अनहोनी होने का खतरा रहता है। इसके लिए विशाखा नक्षत्र का भी परित्याग करना चाहिए। इसके साथ ही मघा और भरणी नक्षत्र में भी गृह प्रवेश न करें।
    • मार्गशीर्ष माह में गृह प्रवेश करना मध्यम शुभ माना जाता है। वहीं, माघ, फाल्गुन, ज्येष्ठ और वैशाख महीने में गृह प्रवेश करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इन महीनों में गृह प्रवेश करने से धन और वंश में वृद्धि होती है।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तक गृह प्रवेश कर सकते हैं। इसमें रिक्त तिथि का परित्याग करना चाहिए। इसके साथ ही रविवार और मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश न करें। चैत्र महीने में गृह प्रवेश करने से गृह के स्वामी को धन की हानि होती है।
    • ग्रह प्रवेश के लिए सावन का महीना भी बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इसके लिए ज्योतिष सावन के महीने में गृह प्रवेश न करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से मां सीता को देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा? जानें इससे जुड़ी कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।