Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2025: 13 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आर्थिक तंगी होगी दूर

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 06:30 PM (IST)

    वर्तमान समय में देवताओं के गुरु बृहस्पति (Guru Gochar 2025) देव मिथुन राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले द ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2025: गुरु कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Guru Gochar 2025: गुरु कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. भाद्रपद का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित होता है।
    2. इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 13 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि की शुरुआत 13 अगस्त को सुबह 06 बजकर 35 मिनट पर होगी। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार 13 अगस्त को देवताओं के गुरु बृहस्पति देव अपनी चाल बदलेंगे। आसान शब्दों में कहें तो बृहस्पति देव बुधवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    गुरु गोचर 2025

    देवताओं के गुरु बृहस्पति देव बुधवार 13 अगस्त को सुबह 05 बजकर 44 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति आर्द्रा नक्षत्र में हैं। वहीं, बुधवार 13 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Janmashtami 2025: जन्माष्टमी से पहले घर लाएं ये चीजें, मिलेगी कान्हा जी की कृपा

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव को देख रहे हैं। इससे आपके स्वभाव में विनम्रता आएगी। बृहस्पति देव की कृपा से पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। धन एकत्र करने में आप सफल होंगे। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि, इसके लिए घर के बड़ों की अवश्य सलाह लें। स्वर्ण आभूषणों के कारोबारियों को मुनाफा होगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए भी समय उत्तम है।

    खबरें और भी

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं, देवगुरु के नक्षत्र परिवर्तन से भी मिथुन राशि को ही लाभ मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मिथुन होती है। इसके लिए मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति शुभ फल देंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दान में रूचि बढ़ेगी। विद्या अर्जन करने के लिए प्रयास करेंगे। आने वाले दिनों में यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी तंत्र से सम्मानित हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आपको लालच से बचने की सलाह है।

    कर्क राशि

    देवगुरु बृहस्पति की कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। इस राशि के जातकों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। आपके व्यवहार में उदारता आएगी। आप सुखी और निर्भीक इंसान हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। हालांकि, आप व्यय भी अधिक करेंगे। आने वाले समय में विदेश यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। यात्रा से आपको लाभ होगा। आपको आलस से बचने की सलाह है।

    यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।