यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2025: वर्षों बाद होली पर बनेगा तीन ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शुक्र देव की कृपा साधक पर बरसत ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में होली पर्व का खास महत्व है।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- विष्णु जी की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली मनाई जाती है। इस साल शुक्रवार 14 मार्च को होली (Holi 2025) है। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन भर भद्रा का साया रहने वाला है। इसके लिए होलिका दहन मध्य रात्रि में किया जाएगा। इसके अगले दिन होली मनाई जाएगी।
ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन वर्षों बाद बड़ा संयोग बन रहा है। इस शुभ तिथि पर चार ग्रह एक साथ मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन राशि के जातकों (Holi Lucky Zodiac Signs) को सबसे अधिक लाभ होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: होलिका दहन पर इस तरह सजाएं लड्डू गोपाल का झूला, नोट करें पूजा विधि और नियम
दुर्लभ संयोग (rare planetary conjunction)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य देव 14 मार्च यानी होली के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पूर्व से बुध देव विराजमान हैं। इसके साथ ही मायावी ग्रह राहु भी उपस्थित हैं। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव भी मीन राशि में हैं। बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। लक्ष्मी नारायण योग से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को सर्वाधिक फायदा होगा।
वृषभ राशि
.jpg)
वृषभ राशि के जातकों के लिए फाल्गुन पूर्णिमा बेहद शुभ साबित हो सकता है। बुध और शुक्र देव की कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। धन की समस्या दूर होगी। सोचे हुए काम में सफलता मिलेगी। जीवन में मंगल का आगमन होगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक विषमता दूर होगी। घर पर शुभ काम के योग बनेंगे। निवेश या शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। कारोबार में दोगुना लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
खबरें और भी
कुंभ राशि
.jpg)
लक्ष्मी नारायण योग से कुंभ राशि के जातकों को भी फायदा हो सकता है। शुक्र और बुध की युति धन भाव में हो रही है। इससे धन लाभ के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार विस्तार करने का प्लान बनेगा। बिजनेस अचानक से दौड़ने लगेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी बिगड़े काम बनेंगे। लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से मनचाहा वरदान मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना जीवन में बढ़ जाएंगी समस्याएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।