Guru Gochar 2026: गुरु की चाल बदलने से हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की तकदीर, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कई राशियों को लाभ होगा। 2 जून को बृहस्पति मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 30 ...और पढ़ें
-1767686728829_m.webp)
बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के उपाय
HighLights
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।
इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।
भगवान विष्णु की पूजा से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वर्तमान वर्ष में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से राशिचक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कर्क, धनु और मीन समेत कई राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। आइए, गुरु गोचर के बारे में विस्तार से जानते हैं-
गुरु गोचर 2026

वर्तमान समय में बृहस्पति देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 01 जून तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 02 जून को बृहस्पति देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान में वृषभ और सिंह राशि के जातकों पर गुरु की कृपा बरस रही है।
गुरु गोचर 2026
ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार 2 जून, 2026 को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर बृहस्पति देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बृहस्पति देव 30 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को बृहस्पति देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की चाल बदलने से कर्क और तुला राशि के जातक लाभान्वित हो सकते हैं।
इन राशियों को होगा लाभ
बृहस्पति देव के कर्क राशि में गोचर करने से मिथुन और कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब से संबंधित परेशानी दूर होगी। बिगड़े काम बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद से संबंधित लाभ मिल सकता है। वहीं, मिथुन राशि में गुरु की उपस्थिति के दौरान तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जबकि, सिंह राशि में गोचर के दौरान बृहस्पति देव की कृपा कर्क और तुला राशि के जातकों पर बरसेगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन और पैसों की तंगी होगी दूर
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: नए साल में देवगुरु बृहस्पति दो बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।