Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gochar 2026: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन और पैसों की तंगी होगी दूर

    Updated: Wed, 31 Dec 2025 09:23 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति देव ज्ञान के कारक हैं और गुरुवार को इनकी पूजा से सुख-सौभाग्य तथा मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। शीघ्र विवाह, नौकरी ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2026: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Guru Gochar 2026: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है।

    2. इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।

    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु को ज्ञान का कारक कहा जाता है। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    ज्योतिष शीघ्र विवाह, जॉब में सफलता और विवाहित दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए बृहस्पति देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। व्रती मनचाहा वरदान पाने के लिए गुरुवार के दिन व्रत भी रखती हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो साल 2026 में बृहस्पति देव राशि (Guru Gochar 2026 Benefits) परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। साथ ही करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-

    मिथुन राशि

    3

    देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर (Exalted Jupiter in Cancer Impact) करने से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। आपके काम की तारीफ की जाएगी। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    सरकारी नौकरी करने वाले खासकर कानून, शिक्षा और देवालय में कार्यरत लोगों की पदोन्नति होगी। इसके साथ ही आपको न्याय करने का भी अवसर मिलेगा। नौकरी मिलने के भी योग हैं। 27 की उम्र वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बृहस्पति देव की कृपा से मनचाहा वरदान मिलेगा। गुरु की कृपा पाने के लिए अपने माता-पिता और गुरुओं की सेवा करें। साथ ही स्टेशनरी की चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    वृश्चिक राशि

    8

    बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन (Jupiter Transit Wealth Predictions) से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु आपके भाग्य में विराजमान रहेंगे। इससे आपमें धार्मिक गुणों का विकास होगा। सत्य की राह पर आप चलेंगे। गुरु और श्रेष्ठजनों के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। उनका सेवा और सम्मान करेंगे। दान-पुण्य करेंगे। विभिन्न शास्त्रों का आपको ज्ञान होगा।

    ऐसा भी हो सकता है कि ज्ञान प्राप्ति के लिए आप प्रयास करेंगे। कुल की परंपरा को आप बढ़ाने वाले होंगे। धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके यश और पराक्रम में वृद्धि होगी। घर बनाने या खरीदने का सपना पूरा होगा। पिता जी की आप सेवा करेंगे। राजा समान सुख आपको प्राप्त होगा। अधूरे काम को न छोड़े और आलस करने से बचें।

    यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन', करियर में मिलेगी बंपर सफलता

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें सूर्य देव के इन मंत्रों का जप, कारोबार में मिलेगी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।