Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalashtami 2025: कालाष्टमी से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, पैसों की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 08:50 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 23 जनवरी के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। 23 जनवरी को चंद्र देव तुला राशि से निकलकर वृ ...और पढ़ें

    Kalashtami 2025: काल भैरव देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Kalashtami 2025: काल भैरव देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
    2. कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं।
    3. विष्णु जी की पूजा करने से गुरु मजबूत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 21 जनवरी को मासिक कालाष्टमी यानी माघ कालाष्टमी है। यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। काल भैरव देव की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो माघ कालाष्टमी के दिन कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इस दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। मन के कारक चंद्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, चंद्र राशि परिवर्तन के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शिव चालीसा के पाठ से खुलेंगे सफलता के रास्ते, प्रसन्न होंगे महादेव

    कन्या राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि के स्वामी बुद्धि के कारक बुध देव हैं, जो ग्रहों के राजकुमार भी कहलाते हैं। चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। बिगड़े काम बनेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा। भविष्य की योजना बनेगी। कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को दूध पिलाएं। इस उपाय को करने से मनचाहा वरदान मिलेगा।

    धनु राशि

    कालाष्टमी के दिन से धनु राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इस राशि के जातकों पर काल भैरव देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में सुखों का आगमन होगा। साथ ही सभी रुके काम में गति आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है। बड़े भाई की सेवा और सम्मान करें। मंगल देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कालाष्टमी पर दुर्लभ 'द्विपुष्कर योग' समेत बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।