Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shiv Mantra: सोमवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 04:06 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भद्रावास योग का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा (Lord Shiva Puja Vidhi) ...और पढ़ें

    Shiv Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shiv Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलती है। इसके अलावा, जातक हमेशा प्रसन्नचित रहता है। ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

    चंद्रमा के कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या रहती है। व्यक्ति फैसले लेने में भी असमर्थ रहता है। कई अवसर पर साधक गलत फैसले भी ले लेता है। इससे करियर और कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, रिश्ते होंगे मजबूत और डर से मिलेगा छुटकारा

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ चतुराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अव्ययाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ नटराज नमः और ॐ दंडपाणये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक शिवजी की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ डमरूधारी नमः और ॐ सितांगाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ सर्वज्ञाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक सफलता पाने के लिए सोमवार को 'ॐ नंदराज नमः और ॐ भव्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ विषधारी नमः और ॐ शुभ्राय नमः ' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ भायांतकृते नमः ' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ उमापति नमः और ॐ शुचये नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए  'ॐ नीलकंठ नमः और ॐ कालहेतवे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ त्रिपुरारी नमः और ॐ अनंताय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक सोमवार के दिन पूजा के समय 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: महादेव की पूजा के समय करें नाग स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी