Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रहण का साया! इन राशियों पर मायावी ग्रह की बुरी दृष्टि, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 01:28 PM (IST)

    ग्रहण काल में मायावी ग्रह केतु का प्रभाव बढ़ने के कारण कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान न करें ये गलतियां

    Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान न करें ये गलतियां

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है। इस दिन गंगा स्नान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। इस साल मंगलवार 03 मार्च यानी आज फाल्गुन पूर्णिमा है। फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के दौरान मायावी ग्रह केतु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026 Kab Hai) भारत में दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा। इसके लिए कई राशि के जातकों को सूतक और ग्रहण काल के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    चंद्र ग्रहण 2026

    ज्योतिषियों की मानें तो 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य है। चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय शाम 05 बजकर 04 मिनट पर है।

    वृषष राशि

    2

    चंद्र ग्रहण के दौरान वृषष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि में चंद्र देव उच्च होते हैं। इसके लिए मायावी ग्रह की कुदृष्टि वृषभ राशि वालों पर रहती है। शुभ काम न करें। निवेश करने से बचें। कोई अहम फैसले न लें। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। किसी से विवाद न करें। वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखें। ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान के बाद पूजा-पाठ करें और सफेद चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    4

    कर्क राशि के राशि स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इसके लिए ग्रहण के दौरान कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। शुभ काम न करें। किसी से विवाद न करें। आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। ग्रहण के समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। यात्रा करने से बचें। चंद्र ग्रहण के बाद अन्न और धन का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: ग्रहण काल में करें इन सिद्ध मंत्रों का जप, घर में बनी रहेगी सुख और शांति

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है अशुभ प्रभाव


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।