यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mangal Gochar 2023: आज तुला राशि में गोचर करेंगे मंगल देव, दिवाली तक इन 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार
Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi ज्योतिषियों की मानें तो राहु-केतु शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन से राशिचक्र की सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योतिष कुंडली देखकर व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं।
- धनु राशि के जातकों को आने वाले समय में सच्चा प्यार मिल सकता है।
- मंगल देव 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष कुंडली यानी ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति के भविष्य की गणना करते हैं। इससे करियर-कारोबार, प्रेम और विवाह की पूरी जानकारी मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो राहु-केतु, शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन से राशिचक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आज ऊर्जा के प्रतीक मंगल देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल देव 43 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 3 राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें- आज से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दिवाली तक होगी बंपर कमाई
मंगल राशि परिवर्तन
मंगल देव 03 अक्टूबर को संध्याकाल 05 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 13 अक्टूबर को स्वाति और 1 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।
धनु राशि
मंगल राशि परिवर्तन के दौरान धनु राशि के मनोकामना पूर्ति होने वाले भाव को देखेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो इस भाव में मंगल की उपस्थिति से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः धनु राशि के जातकों को आने वाले समय में सच्चा प्यार मिल सकता है। इसकी संभावना अधिक है कि प्रेम विवाह हेतु माता-पिता की सहमति भी मिल सकती है।
मेष राशि
राशि परिवर्तन के दौरान मंगल देव मेष राशि के जीवनसाथी भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में मंगल की उपस्थिति से प्रेम विवाह के योग बनते हैं। खासकर, पूर्व से शुक्र देव के विराजमान रहने पर योग प्रबल हो जाता है। मंगल की दृष्टि पड़ने से मेष राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो दिवाली तक प्यार का इजहार अपने पार्टनर से कर सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि पार्टनर अपने प्यार का इजहार आप से करे। कुल मिलाकर कहें तो लव लाइफ के लिए आने वाला समय अच्छा रहने वाला है।
खबरें और भी
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मंगल राशि परिवर्तन के दौरान प्रेम मामले में लाभ मिलता दिख रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो जब मंगल प्रेम और आनंद भाव में विराजमान रहते हैं, तो जातक को जीवन में सच्चा प्यार अवश्य मिलता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके जीवन में किसी नए शख्स का आगमन होगा। वहीं, मिथुन राशि के जातक रिश्ते को नया आयाम देने के लिए माता-पिता से बात कर सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।