Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2024: सावन शनिवार पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे मंगल देव, इन 4 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:56 PM (IST)

    वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। मकर राशि के जातक साढ़े साती से बचाव के लिए हनुमान जी ( Mangal Nakshatra Gochar ...और पढ़ें

    Mangal Gochar 2024: इन 4 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत
    Mangal Gochar 2024: इन 4 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत

    HighLights

    1. मंगल देव 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे।
    2. ग्रहों के सेनापति मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं।
    3. मकर राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल देव उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। मेष और वृश्चिक के स्वामी मंगल देव हैं। वहीं, मकर राशि में मंगल देव उच्च और कर्क राशि में निम्न के होते हैं। अतः मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा बरसती रहती है। वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सावन शनिवार पर मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें:  29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन

    वर्तमान समय में मंगल देव कृतिका नक्षत्र में है। इस नक्षत्र में मंगल देव 26 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 27 जुलाई को मंगल देव रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दिन ब्रह्म बेला में 04 बजकर 52 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मंगल राशि परिवर्तन

    ग्रहों के राजकुमार मंगल देव वर्तमान समय में वृषभ राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में मंगल देव 21 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 22 अगस्त को मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। 22 अगस्त को मंगल देव वृषभ राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

    मेष राशि

    मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। इस राशि पर मंगल देव की विशेष कृपा बरसती है। वर्तमान समय में मंगल देव मेष राशि के अर्थ भाव में गुरु के साथ विराजमान हैं। अतः मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। सावन महीने में मेष राशि के जातक प्रतिदिन शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    वृषभ राशि

    रोहिणी नक्षत्र के चारों चरण में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृषभ होती है। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां पार्वती हैं। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, रोहिणी नक्षत्र में गोचर के दौरान मंगल देव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी।

    वृश्चिक राशि

    ग्रहों के सेनापति मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। वहीं, गुरु के जीवनसाथी भाव में विराजमान रहने से वृश्चिक राशि को पार्टनर से प्यार मिलेगा। साथ ही मित्रों से आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर निवेश करने की प्लानिंग है, तो यह समय बेहद शुभ है। इस समय में निवेश कर सकते हैं।

    मकर राशि

    मंगल देव के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। अतः मंगल देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होगा। वर्तमान समय में मकर राशि के जातक साढ़े साती से पीड़ित हैं। अतः सावन महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा करें। साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।