Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2024: मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में किया गोचर, 3 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 28 Jul 2024 01:31 PM (IST)

    वर्तमान समय में आत्मा के कारक सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं और 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र देव भी जल्द ही राशि परिवर्तन क ...और पढ़ें

    Mangal Gochar 2024: कब करेंगे मंगल देव राशि परिवर्तन?
    Mangal Gochar 2024: कब करेंगे मंगल देव राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
    2. कर्क राशि में ग्रहों के सेनापति नीच के होते हैं।
    3. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2024: ज्योतिषीय शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल देव को ऊर्जा का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 25 अगस्त तक रहेंगे। इससे पूर्व मंगल देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। इनमें 3 राशि के जातक विशेष लाभान्वित हो सकते हैं। इन 3 राशियों पर मंगल देव की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातकों के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव ने 27 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है। इस नक्षत्र में मंगल देव 15 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन 16 अगस्त को मंगल देव रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल देव रोहिणी नक्षत्र में 20 दिनों तक रहेंगे। 

    मंगल राशि परिवर्तन

    वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 25 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 26 अगस्त को मंगल देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।  26 अगस्त को मंगल देव दोपहर 03 बजकर 25 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय मेष राशि के जातकों के लिए किस्मत के दरवाजे खुलने जैसा है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव मेष राशि के अर्थ भाव में विराजमान हैं। इस भाव में मंगल और गुरु के रहने से मेष राशि के जातकों को विशेष धन लाभ होगा। साथ ही सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। अतः करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

    खबरें और भी

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में ही विराजमान हैं और देवगुरु बृहस्पति भी वृषभ राशि में उपस्थित हैं। वहीं, रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृषभ होती है। अतः मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। मंगल-गुरु की युति से इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी। समय बेहद अनुकूल है। व्यापार में निवेश कर सकते हैं या विस्तार कर सकते हैं।  

    वृश्चिक राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरस रही है। इस राशि के जातकों के लिए समय बेहद शुभ है। मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इस राशि के जातकों के करियर और कारोबार में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आय के योग बन रहे हैं। साथ ही नवीन साधन भी बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।