मंगल गोचर 2026: 11 मई से बैंक बैलेंस और करियर में आएगा उछाल! आप पर मेहरबान होंगे मंगलदेव
मंगलदेव 11 मई 2026 को मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों के करियर और बैंक बैलेंस में उछाल आएगा। धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि ...और पढ़ें
-1778410100536_m.webp)
मंगल देव 11 मई को करेंगे मेष राशि में प्रवेश (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। मंगलदेव 11 मई को अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। इस दिन मंगलदेव अपनी ही राशि मेष और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर से राशियों को गुड न्यूज मिलेगी। साथ ही करियर में तरक्की होगी।
अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से इस समय में कार्यों में तेजी आएगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। हालांकि, मंगलदेव की यह ऊर्जा स्वभाव में थोड़ी जल्दबाजी और क्रोध भी ला सकती है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि मंगलदेव का मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर से 4 राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे।
-1778410349156.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
1. धनु राशि
मंगलदेव आपके पंचम भाव (शिक्षा, संतान और प्रेम का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आपकी रचनात्मक क्षमता और बुद्धि का विकास होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ में जोश और उत्साह बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में किसी भी तरह के वादे करने से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।
2. मकर राशि
मंगलदेव आपके चतुर्थ भाव (सुख, माता और संपत्ति का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। भूमि या संपत्ति से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। घर में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य का सहारा लें।
उपाय: घर के आंतरिक मामलों में शांति बरतें और व्यर्थ के तर्क-वितर्क से बचें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से नौकरी में होगा प्रमोशन या बढ़ेगा बैंक बैलेंस, जानिए किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
3. कुंभ राशि
मंगलदेव आपके तृतीय भाव (साहस, पराक्रम और भाई-बहनों का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इससे आपके पराक्रम में भारी बढ़ोतरी होगी। आप अपने करियर में कुछ निडर और साहसी फैसले लेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। भाई-बहनों के साथ थोड़े मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद में नरमी रखें।
उपाय: अपने गुरुजनों और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें।
4. मीन राशि
मंगलदेव आपके द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक रूप से यह समय लाभप्रद रहेगा और आपकी जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखना होगा। आपकी तीखी बोली अपनों का दिल दुखा सकती है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं।
उपाय: क्रोध पर संयम रखें और मंगलवार के दिन गुड़ का दान करें।
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर 2026: अपनी ही राशि में आ रहे हैं मंगलदेव, करियर में प्रमोशन और धन लाभ के बनेंगे योग
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से बनेगा रुचक महापुरुष योग, 4 राशियों के खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com