11 मई को स्वराशि मेष में लौटेंगे मंगल, जॉब में होगा प्रमोशन और कारोबार में बड़ा मुनाफा
11 मई को मंगल ग्रह मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह गोचर कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। ...और पढ़ें
-1776144402341_m.webp)
मंगल गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में मंगल गोचर को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। अभी मंगलदेव मीन राशि में विराजमान हैं। 11 मई को मंगलदेव अपनी चाल में बदलाव करेंगे। मीन राशि से निकलकर स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर अधिक पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि मंगलदेव के राशि परिवर्तन से कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के खुशियों से भरे दिनों की शुरुआत होगी और जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। ऐसे में इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि मंगल गोचर से इन राशियों को कौन-से लाभ मिलेंगे।
-1776144862777.jpg)
(AI Generated Image)
कर्क राशि- मंगलदेव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है, क्योंकि मंगल गोचर कर्क राशि की कुंडली के दसवें भाव में होगा। इससे जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन खुशहाल होगा। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। साथ ही नई जॉब मिलने के योग बन सकते हैं।
आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ मिल सकता है। ऑफिस में काम की बेहद तारीफ होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपका कोई काम रुका हुआ है, तो मंगल गोचर की अवधि के दौरान पूरा हो सकता है।
खबरें और भी
सिंह राशि- मंगल गोचर सिंह राशि के नौवें भाव में होने जा रहा है। इसलिए मंगल गोचर आपके लिए खास रहने वाला है। गोचर की अवधि के दौरान किस्मत आपका साथ देगी। इसके अलावा रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- मेष राशि में आ रहे हैं ग्रहों के राजा सूर्य, इन 4 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए अगले महीने होने वाला मंगल गोचर महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि मंगल आपके आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। गोचर के दौरान काम में तेजी आने के संकेत मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद खत्म हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। रिसर्च में सफलता मिल सकती है।
कैसे करें मंगल को प्रसन्न?
अगर आप जीवन में मंगल ग्रह के दोषों का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मंगल ग्रह के दोष दूर होते हैं और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से करियर में मिलेगी बंपर सफलता, जानिए किन राशियों की मेहनत लाएगी रंग?
यह भी पढ़ें- बदल रही है मंगल की चाल, सिंह की होगी तरक्की, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।