Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुध नक्षत्र गोचर 2026: कर्क राशि को ऑफिस में मिलेगी नई पहचान, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    Updated: Tue, 05 May 2026 01:19 PM (GMT+05:30)

    बुध ग्रह 7 मई 2026 को मेष राशि के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर इन राशियों के ...और पढ़ें

    बुध नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? (AI Generated Image)

    बुध नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? (AI Generated Image) 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुद्धि और वाणी के स्वामी बुध ग्रह 7 मई 2026 को मेष राशि के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र पर शुक्र देव का राज है, जिस वजह से यह गोचर इंसान की सोच में तेजी और निडरता लेकर आएगा।

    बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस गोचर से राशियों को कमाने के नए मौके मिलेंगे। साथ ही करियर पर फोकस रहेगा। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि बुध का भरणी नक्षत्र में गोचर का समय 4 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    Budh nakshatra gochar 2026  (1)

    (AI Generated Image) 

    मेष राशि

    बुध आपकी राशि के पहले भाव में आ रहे हैं, जिससे आप काफी निडर महसूस करेंगे और खुद पर भरोसा भी बढ़ेगा। आपका दिमाग बहुत तेज चलेगा और आप हर काम में आगे रहना चाहेंगे। लोग आपकी बातों को गौर से सुनेंगे। बस एक बात का ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कुछ ऐसा न बोल दें जिससे कोई गलतफहमी हो जाए। रिश्तों में नरमी बनाए रखें।
    उपाय: 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जाप करें और बोलने से पहले जरूर सोचें।

    वृषभ राशि

    बुध आपके बारहवें भाव में होंगे, जिससे मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। आप पुरानी बातों को लेकर ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं। यह समय खुद को शांत रखने और फालतू की भाग-दौड़ से बचने का है। सुख-सुविधाओं या सफर पर पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है, इसलिए अपने खर्चों पर काबू रखें। नींद पूरी लें और एक तय समय पर काम करने की आदत डालें।
    उपाय: रोज मन को शांत रखने की कोशिश करें और हरी चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शुक्र का राशि परिवर्तन: इन जातकों की जेब और सेहत पर पड़ेगा असर, जानें बचने के उपाय

    मिथुन राशि

    आपकी राशि के स्वामी बुध अब आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जो कमाई और लाभ का घर है। आपको पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे और नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। दोस्तों और पुराने जानकारों से आपको फायदा मिल सकता है। किसी को भी वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर देख लें। अपनी योजनाओं को लेकर हवा में न उड़ें, हकीकत को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें।
    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और अपनी उम्मीदों को सीमित रखें।

    कर्क राशि

    बुध आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान अपने काम और करियर पर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है और बड़े अधिकारी आपकी बातों को अहमियत देंगे। काम का दबाव बढ़ने से थकान हो सकती है, इसलिए सेहत का भी ख्याल रखें। अधिकारियों या बड़ों से बात करते समय सावधानी रखें ताकि कोई बात बिगड़े नहीं।
    उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और बातचीत में अनुशासन बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें- बुध गोचर से शुरू होगा 4 राशियों का गोल्‍डन टाइम, जॉब में होगा प्रमोशन

    यह भी पढ़ें- मेष में आ रहे हैं बुधदेव, 4 खास राशियों पर पड़ेगा असर, क्या लिस्ट में आपकी राशि है?

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com