7 जुलाई को बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, भूलकर भी न करें ये 3 काम, हो जाएंगे कंगाल
ज्योतिष गणना के अनुसार, 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए। जल्दबाजी में निवेश, अनावश्यक यात्रा और क ...और पढ़ें
-1783136929114_m.webp)
बुध गोचर के दौरान क्या न करें? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, संचार और व्यापार का मुख्य कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की कुंडली में बुध कमजोर होने से बिजनेस में नुकसान और आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। साथ ही जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वर्जित कामों को करने से जीवन में समस्याएं आ सकती हैं और घर में अशांति का माहौल हो सकता है। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि बुध गोचर के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
-1783137635599.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
1. जल्दबाजी में निवेश न करें- बुध गोचर के दौरान भूलकर भी जल्दबाजी में किसी काम में निवेश न करें। अक्सर लोग भावनाओं में बहकर निवेश कर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि बुध गोचर के समय निवेश करने से कर्ज की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है और निवेश पूरी तरह से डूब सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले सही से सोचें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
2. अनावश्यक यात्राएं- बुध गोचर के दौरान अनावश्यक यात्राओं को टाल देना चाहिए। अगर कोई जरूरी यात्रा करनी है, तो घर से बहुत सावधानी से निकलें।
3. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना- बुध ग्रह व्यक्ति के बोलने के तरीके को नियंत्रित करते हैं। आप दूसरों के सामने खुद को कैसे प्रस्तुत करते हैं। यह बुध तय करता है। बुध गोचर के दौरान किसी से बातचीत के दौरान कठोर वाणी भूलकर भी न बोलें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से जॉब या बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अहंकार को दूर कर विनम्रता से काम लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जुलाई 2026 ग्रह गोचर: सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, नोट करें तारीख और समय
बुध ग्रह के उपाय
- अगर आप कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद चार मुख वाले रुद्राक्ष को धारण करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- इसके अलावा बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- शुक्र देव करेंगे मघा नक्षत्र में प्रवेश, सिंह वालों की लगेगी लॉटरी, एस्ट्रोलॉजर से जानें अपनी राशि का हाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।