जुलाई 2026 ग्रह गोचर: सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, नोट करें तारीख और समय
जुलाई 2026 में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि सहित कई ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ये ग्रह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक अवसर लाएंगे, ज ...और पढ़ें

जुलाई 2026 में ग्रहों का गोचर (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह सूर्य, चंद्रमा,मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु। राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है और ये व्यक्तियों पर खास और सटीक असर दिखाता है। ये सभी ग्रह एक खास समयावधि में राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 का महीना काफी खास रहने वाला है, क्योंकि कई ग्रह इस महीने अपनी चाल बदलेंगे। माना जाता है कि ग्रहों का ये परिवर्तन कुछ खास लोगों के लिए लाभदायक अवसर लेकर आएंगे, जबकि दूसरों के लिए चुनौतियां ला सकते हैं। जुलाई महीने में कौन-से ग्रह गोचर होने वाले हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में।
जुलाई 2026 में ग्रहों का गोचर
सूर्य गोचर 16 जुलाई 2026
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता, आत्म सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। सूर्य प्रत्येक 28 से 30 दिनों में अपनी राशि बदलता है और वर्तमान में मिथुन राशि में स्थित है, लेकिन सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर 16 जुलाई 2026 को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा।
मंगल नक्षत्र गोचर 5 जुलाई 2026
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का संबंध साहस, उत्साह और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते हैं और नक्षत्रों में गोचर करते हैं। वर्तमान समय में मंगल वृषभ राशि में स्थित है और 5 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेगा। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा ग्रह को माना गया है।
खबरें और भी
बुध का गोचर 7 जुलाई 2026
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का संबंध वाणी, तर्क और संचार से जोड़कर देखा जाता है,जो प्रत्येक 23 से 25 दिनों के अंतराल में राशि बदलता है। वर्तमान में यह वृषभ राशि में विराजमान हैं, लेकिन 7 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर करेगा। बुध का यह गोचर 7 जुलाई की सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर होगा।
बुध का गोचर 4 जुलाई 2026
शुक्र ग्रह को विलासिता, सुख-सुविधा और धन से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र ग्रह हर 23 से 25 दिनों के भीतर अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है।
शुक्र ग्रह वर्तमान में कर्क राशि में स्थित है, लेकिन 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेगा। शुक्र जुलाई के महीने में 3 बार अपना नक्षत्र बदलता है। 4 जुलाई को माघ नक्षत्र, 16 जुलाई को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और 29 जुलाई को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
शनि व्रकी 27 जुलाई 2026
नौ ग्रहों में शनि ग्रह को कर्म और अनुशासन का कारक माना जाता है। शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान है, जो 27 जुलाई को वक्री चाल चलेगें।
यह भी पढ़ें- कैसा होगा 'जीवनसाथी'? बताएगा कुंडली के 7वें भाव में बैठा ग्रह
यह भी पढ़ें- रोजाना नहाने से पहले करें यह छोटा सा काम, मजबूत होगा चंद्रमा; चमक उठेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।