बुध की बदलती चाल से चमकने वाला है 4 राशियों का भाग्य, आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
बुध देव 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में गोचर करेंगे, जो बृहस्पति की राशि है। मीन में बुध नीच के होते हैं, जिससे विचारों में भ्रम और नएपन का मिश्रण रहेग ...और पढ़ें
-1775634199299_m.webp)
किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन (Pic Credit-AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि, संवाद और सही निर्णय लेने की शक्ति का स्वामी माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध देव का गोचर हमारे काम, पढ़ाई और आर्थिक योजनाओं पर गहरा असर डालता है।
11 अप्रैल 2026 को बुध देव मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो बृहस्पति देव की राशि है। मीन राशि में बुध देव नीच के माने जाते हैं, इसलिए यह समय मन में नए विचारों और थोड़े भ्रम का मिला-जुला असर लेकर आएगा। माना जा रहा है कि इस गोचर से जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि बुध गोचर का मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
यह समय आपके लिए खुद को अंदर से मजबूत बनाने का है। करियर के क्षेत्र में आप थोड़ा जुड़ाव की कमी महसूस कर सकते हैं, जिससे ऐसा लगेगा कि काम में आपका मन पूरी तरह नहीं लग रहा है। इसके साथ ही पढ़ाई में भी ध्यान भटकने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें और शांत रहकर आने वाले समय की तैयारी करें। खर्चों पर लगाम लगाना इस वक्त बहुत जरूरी होगा।
करियर के लिए मंत्र: ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय मेल-जोल बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने दोस्तों और संपर्कों के जरिए आपको करियर में तरक्की के कुछ शानदार मौके मिल सकते हैं। लोगों से मिलना-जुलना आपके काम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि भावनाओं में बहकर किसी पर भी बहुत जल्दी भरोसा न करें। वहीं, पढ़ाई-लिखाई के मामले में मन थोड़ा विचलित हो सकता है, इसलिए अपनी एकाग्रता बनाए रखने की पूरी कोशिश करें।
करियर के लिए मंत्र: ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से करियर में मिलेगी बंपर सफलता, जानिए किन राशियों की मेहनत लाएगी रंग?
मिथुन राशि
आपकी राशि के स्वामी बुध देव अब आपके करियर के क्षेत्र में गोचर कर रहे हैं, जो आपके काम में तरक्की के कई नए और सुनहरे रास्ते खोल सकता है। इस दौरान आपको आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे, बस कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी सोच को एकदम साफ रखें। दूसरों के भरोसे बैठने के बजाय अपनी मेहनत और काबिलियत पर ही यकीन करें, तभी आप इस समय का पूरा लाभ उठा पाएंगे।
करियर के लिए मंत्र: ओम बुं बुधाय नमः।
कर्क राशि
भाग्य इस समय आपका पूरा साथ देगा, लेकिन फिर भी अपनी योजनाओं को लेकर मन में थोड़ी शंका रह सकती है। करियर और शिक्षा से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों या अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें, यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। रचनात्मक कामों में आप दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे, बस निवेश के मामलों में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें।
करियर के लिए मंत्र: ओम ऐं सरस्वत्यै नमः।
यह भी पढ़ें- जॉब में प्रमोशन या बिजनेस में मुनाफा, शुक्र की बदली चाल से किस राशि की चमकेगी किस्मत?
यह भी पढ़ें- शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों की होगी खूब तरक्की, आप पर क्या पड़ेगा असर?
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com