11 अप्रैल को बुध कर रहे हैं मीन में एंट्री, इन 4 राशियों का नौकरी-प्रमोशन का सपना होगा पूरा!
11 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। ...और पढ़ें
-1775636763129_m.webp)
बुध गोचर का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव (Pic Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 11 अप्रैल बुध देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर को सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी माना जा रहा है।
धैर्य के साथ काम करना ही आपके लिए सबसे बेहतर होगा। टीम में मिलकर काम करने से आपके तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। करियर में अच्छे नतीजे पाने के लिए दिनचर्या का पालन करें। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा बुध गोचर का समय।
-1775637151797.jpg)
(Pic Credit- AI Generated)
सिंह राशि
करियर के क्षेत्र में कुछ अचानक होने वाले बदलाव आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं और पढ़ाई का दबाव भी बढ़ सकता है। इस दौरान कोई भी काम जल्दबाजी में या शॉर्टकट से करने की कोशिश न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। रिश्तों में पूरी स्पष्टता बनाए रखें और अपनी बचत पर अधिक ध्यान दें। धैर्य के साथ आने वाले समय की तैयारी करना ही इस समय आपके लिए सबसे बेहतर होगा।
करियर के लिए मंत्र: ओम गं गणपतये नमः।
कन्या राशि
बुध देव का यह गोचर आपके रिश्तों और साझेदारी के लिए नए व सुनहरे मौके लेकर आएगा। करियर में दूसरों के साथ मिलकर काम करना आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकता है। बस एक बात का खास ख्याल रखें कि आपकी बातचीत दूसरों के साथ एकदम साफ और स्पष्ट हो ताकि कोई गलतफहमी न हो। पढ़ाई के मामले में भी एक सही और व्यवस्थित तरीका अपनाना आपके लिए बहुत जरूरी होगा।
करियर के लिए मंत्र: ओम बुधाय नमः।
यह भी पढ़ें- शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर 2026: इन 3 राशियों के प्रेम और धन पर क्या होगा असर? पढ़ें सटीक राशिफल
तुला राशि
काम का बोझ बढ़ने की वजह से आप मानसिक रूप से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। करियर में अच्छे नतीजे पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को बहुत अनुशासित और व्यवस्थित रखना होगा। पढ़ाई में भी भटकाव से दूर रहना ही आपकी सफलता का असली रास्ता है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और अपने बजट का पूरा ध्यान रखें ताकि फिजूलखर्ची पर लगाम लग सके।
करियर के लिए मंत्र: ओम सौम्याय नमः।
खबरें और भी
वृश्चिक राशि
आपके मन में आने वाले नए और रचनात्मक विचार आपके करियर को एक नई ऊर्जा देंगे। आप अपनी बातों को दुनिया के सामने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। छात्रों के लिए भी यह अपनी प्रतिभा दिखाने का बहुत अच्छा समय है। हालांकि, प्रेम और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। केवल उन्हीं कामों पर ध्यान दें जहां से आपकी आय पक्की और सुरक्षित हो।
करियर के लिए मंत्र: ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।
यह भी पढ़ें- मंगल गोचर से करियर में मिलेगी बंपर सफलता, जानिए किन राशियों की मेहनत लाएगी रंग?
यह भी पढ़ें- शुक्र का गोचर कराएगा धन लाभ! सिंह से कन्या राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com