Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somvati amavasya 2024: सोमवती अमावस्या तक इन राशियों को होगा धन लाभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 26 Dec 2024 04:50 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सोमवती अमावस्या को चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बा ...और पढ़ें

    Somvati amavasya 2024: सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व
    Somvati amavasya 2024: सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. वृश्चिक राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं।
    2. वृश्चिक राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती रहती है।
    3. मकर राशि के जातकों को मंगल देव शुभ फल देते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की पूजा की जाएगी। साथ ही पितरों का तर्पण किया जाएगा। गरुड़ पुराण में निहित है कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितरों की कृपा बरसने से धन-संपत्ति एवं वंश में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो सोमवती अमावस्या तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा। उनके सभी बिगड़े काम बनेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    तुला राशि

    चंद्र देव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। वहीं, शनिदेव की असीम कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। इसके लिए तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। चंद्र देव की कृपा से तुला राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ सैर-सपाटे का भी प्लान बनेगा। कुल मिलाकर कहें तो समय अनुकूल है।

    मकर राशि

    चंद्र देव की कृपा मकर राशि के जातकों पर भी बरसेगी। इससे यात्रा के योग बनेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी दोस्त से मिलना होगा। साथ ही दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। आंखों की परेशानी हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख प्राप्त हो सकता है। विशेष मनोकामना पूरी होगी। बड़े भाई के साथ संबंध मधुर होंगे। वहीं, बड़ी बहन से कोई उपहार या गिफ्ट मिल सकता है। सोमवती अमावस्या के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी