Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: रमा एकादशी की रात से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, पैसे की तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:44 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 31 अक्टूबर के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। 31 अक्टूबर को चंद्र देव कन्या राशि से निकल ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसती है।
    2. सूर्य देव की पूजा करने से कारोबार में सफलता मिलती है।
    3. जग के नाथ भगवान विष्णु की पूजा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी मनाई जाती है। सनातन धर्म में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो रमा एकादशी की रात से कई राशि के जातकों के जीवन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जातकों को धन लाभ होगा। इस शुभ तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को मिलेगा जीवनसाथी, रिश्ते में आएगी शहद जैसी मिठास

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर चंद्र देव रात 10 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।  

    सिंह राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। अतः रमा एकादशी पर सिंह राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। करियर से जुड़े लोगों को नवीन मार्ग मिल सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। धनतेरस तक सिंह राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कार्तिक महीने में पीले रंग के चीजों का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें भोग में अर्पित करें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः वृश्चिक राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा, कारोबार में भी मनमुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, चंद्र देव के राशि परिवर्तन के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। नए कार्य में सफलता मिल सकती है। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। वृश्चिक राशि के जातक दोस्तों या अपने परिवाजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।