Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: 29 मई को चंद्र देव कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन 03 राशियों को मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 28 May 2024 02:06 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 29 मई को रात 08 बजकर 06 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 31 मई तक रहेंगे। ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: 29 मई को चंद्र देव कुंभ राशि में करेंगे गोचर
    Chandra Gochar 2024: 29 मई को चंद्र देव कुंभ राशि में करेंगे गोचर

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को शुभ ग्रह की श्रेणी में रखा गया है।
    2. कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
    3. ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 29 मई को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को शुभ ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। चंद्र देव मन और माता के कारक हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। इसके अलावा, माता जी की सेहत भी अच्छी रहती है। अतः ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में चंद्रमा मकर राशि में विराजमान हैं और 29 मई को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें 03 राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 29 मई को रात 08 बजकर 06 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 31 मई तक रहेंगे। इसके पश्चात, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा एक राशि में सवा दो दिनों तक रहते हैं। इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

    वृषभ राशि

    चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए चंद्र देव हमेशा वृषभ राशि को शुभ फल देते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो समय उत्तम है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इस राशि पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती रहती है। चंद्र देव के कुंभ राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। साथ ही तनाव की समस्या दूर होगी। कर्क राशि के जातक रोजाना जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    चंद्र देव कुंभ राशि के लग्न भाव में विराजमान होंगे। इस भाव से व्यक्ति के मनोभाव का पता चलता है। वर्तमान समय में शनि भी कुंभ राशि के लग्न भाव में उपस्थित हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। साढ़े साती के चलते कुंभ राशि के जातकों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन और गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।