Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: धनतेरस से पहले इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पूरी होगी मनचाही मुराद

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 04:15 PM (IST)

    भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्यता का वरदान मिलता है। इसके साथ ही शारीरिक और मानस ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

    2. चंद्रमा मजबूत होने से शुभ कामों में सफलता मिलती है।

    3. मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल शनिवार 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही स्वर्ग और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी की जाती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो धनतेरस से पहले चंद्र देव की विशेष कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    कर्क राशि

    4

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आप परिवार वालों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर वालों की आप सेवा और सम्मान करेंगे। उनकी बातों का अनुसरण करेंगे। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अपने का साथ मिलेगा। इससे रुके काम बनेंगे।

    वृषभ राशि

     2

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी विश पूरी होगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। निवेश करने की प्लानिंग करेंगे। कारोबार में दोगुना लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहने पर सोने में निवेश कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    6

    चंद्र देव की कृपा से आपके कारोबार में चार चांद लग जाएंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। गाड़ी या गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। ये यात्रा कारोबार के लिए हो सकती है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। परिवार में स्नेह और प्यार बना रहेगा। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को दोगुना लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले पुष्य नक्षत्र का महासंयोग, यहां नोट करें सोना और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: नोट करें धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा की तिथि व शुभ मुहूर्त... ब्रज में 18 से पर्व


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।