Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये 6 चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास
धनतेरस दीपावली का शुभारंभ है, जो कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा होती है और इस मौके पर नई वस्तुएं ख ...और पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस पर खरीदें ये चीजें।
HighLights
धनतेरस का पर्व बहुत शुभ माना जाता है।
यह 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
इस दिन खरीदारी करने का बहुत महत्व है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली पर्व का शुभारंभ 'धनतेरस' या 'धनत्रयोदशी' के साथ होता है, जो कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी जी की पूजा होती है। इसके अलावा इस शुभ अवसर पर नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन (Dhanteras 2025) की गई खरीदारी करने से धन-दौलत में अपार वृद्धि होती है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इन वस्तुओं को घर लाने से दरिद्रता का वास हो सकता है, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

लोहे और स्टील से बनी वस्तुएं
धनतेरस पर धातु खरीदने की परंपरा है, लेकिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। स्टील भी लोहे का ही एक रूप है, इसलिए स्टील के बर्तन या अन्य सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि लोहा शनि का कारक होता है, और धनतेरस के दिन इसकी खरीदारी से जीवन में अशुभता आती है।
शीशे का सामान
कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के शुभ दिन पर शीशे से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। शीशा अस्थिरता का भी प्रतीक है। इसलिए इस मौके पर कांच के बर्तन, आईने या सजावटी सामान खरीदने से बचें, क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।
नुकीली वस्तुएं
इस शुभ दिन पर चाकू, कैंची, पिन, सुई या किसी भी प्रकार की धारदार या नुकीली चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नुकीली वस्तुएं घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता को बढ़ाती हैं, और ये समृद्धि के प्रवाह को काट देती हैं।
खबरें और भी
खाली बर्तन
धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन ध्यान रहे कि घर लाते समय वह बर्तन खाली न हो। कहते हैं कि खाली बर्तन घर में खालीपन का संकेत देते हैं। इसलिए आप कोई नया बर्तन खरीदते हैं, तो उसे घर लाने से पहले चावल, दाल या पानी से भरकर ही लाएं। भरा हुआ बर्तन सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है।
काले रंग की वस्तुएं
काले रंग को हिंदू धर्म में अशुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें।
तेल और घी
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर आपको इनकी जरूरत है, तो एक दिन पहले ही इनकी खरीदारी कर लें। इस दिन इन्हें खरीदने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी? जानें शहर अनुसार समय, पूजा विधि और महत्व
यह भी पढ़ें- इस बार 5 नहीं, 6 दिन का होगा दीपोत्सव, धनतेरस पर दो दिन होगी खरीदारी, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।