Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2026: इन राशियों को मिलेगा आर्थिक संकट से छुटकारा, पूरी होगी मनचाही मुराद

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 10:00 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो 21 जनवरी के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2026) राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर क ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2026: मौनी अमावस्या पर चंद्र देव का राशि परिवर्तन होगा (Image Source: AI-Generated)

    Chandra Gochar 2026: मौनी अमावस्या पर चंद्र देव का राशि परिवर्तन होगा (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 18 जनवरी को माघ माह की अमावस्या तिथि है। इस शुभ अवसर पर मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर स्नान-ध्यान कर भगवान शिव की पूजा की जाती है।

    वहीं, पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। इस दिन साधक स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं। वहीं, स्नान-ध्यान और पूजा के समय मौन साधाना करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या के दिन चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल सकता है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    चंद्र गोचर 2026

    मन के कारक चंद्र देव रविवार 18 जनवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद पुनः राशि परिवर्तन कर अगली राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्र देव एक राशि में सवा दो दिनों तक रहते हैं।

    धनु राशि

    9

    चंद्र देव के मकर राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों के सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होगी। कोई विश पूरी होगी। साथ ही कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इससे मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े भाई से स्नेह और प्यार मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इससे फ्यूचर का मार्ग प्रशस्त होगा। अधूरा काम पूरा होगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर परेशानी दूर होगी।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    12

    मन के कारक चंद्र देव की स्थिति बदलने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कमाई होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। सत्य की राह पर अग्रसर रहेंगे। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अपनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। शुभ समाचार मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मौनी अमावस्या के दिन सफेद चीजों का दान करें। साथ ही देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। आप दूध, दही, जल आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर सिर्फ मौन रखने से कैसे मिलती है आत्मशुद्धि और मानसिक शांति?

    यह भी पढ़ें- पितरों को प्रसन्न करने का खास मौका है मौनी अमावस्या, कृपा प्राप्ति के लिए करें ये काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।