Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: 07 जून को चंद्र देव मिथुन राशि में करेंगे गोचर, इन 03 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 06 Jun 2024 02:05 PM (IST)

    कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। इसके अलावा माता जी की सेहत भ ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: 07 जून को चंद्र देव मिथुन राशि में करेंगे गोचर
    Chandra Gochar 2024: 07 जून को चंद्र देव मिथुन राशि में करेंगे गोचर

    HighLights

    1. कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं और भगवान शिव हैं।
    2. चंद्रमा के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि को लाभ मिलेगा।
    3. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वहीं, 07 जून को चंद्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 03 राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 03 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 07 जून को सुबह 07 बजकर 55 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 09 जून तक रहेंगे। इसके पश्चात, मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा एक राशि में सवा दो दिनों तक रहते हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इसके बाद चंद्र देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में गोचर के दौरान चंद्र देव वृषभ राशि के धन भाव में रहेंगे। इस भाव में चंद्र देव के रहने से जातक को धन लाभ होता है। साथ ही कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। शुभ कार्य करने के लिए समय अनुकूल है।

    मिथुन राशि

    चंद्र देव के मिथुन राशि में गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। इस राशि के जातकों की माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। हालांकि, चंद्र देव और बुध देव एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। इसके बावजूद मिथुन राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही तनाव की समस्या दूर होगी। कर्क राशि के जातक रोजाना कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।