Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2025: चंद्र गोचर से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन पीरियड, दौड़ने लगेगा रुका हुआ कारोबार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 17 Mar 2025 08:00 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो 22 मार्च के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 22 मार्च को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि मे ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है।
    2. इस दिन राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा की जाती है।
    3. हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव की कृपा से जातक के चेहरे पर मानसिक प्रसन्नता बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार के मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। मजबूत चंद्रमा होने से जातक को शुभ कामों में भी सफलता मिलती है। ज्योतिष मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर किया है। इससे पहले चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान थे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में  बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, दो राशि के जातकों को विशेष फायदा होगा। इन दोनों राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा देखने को मिलेगा। आइए, इन दोनों राशि के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को कारोबार में होगा दोगुना लाभ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    मेष राशि

    चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके सभी बिगड़े काम भगवान शिव की कृपा से बनने लगेंगे। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। भूमि और भवन की खरीदारी कर सकते हैं। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं।

    वहीं, चंद्र देव के साथ सूर्य देव का मित्रवत संबंध है। इसके लिए चंद्र देव की कृपा मेष राशि के जातकों पर भी बरसेगी। इनकी कृपा से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। माता-पिता की सेवा करें और उनकी आज्ञा का पालन करें। इससे जीवन में आपको मनचाहा वरदान मिलेगा।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। वहीं, गुरु हमेशा कर्क राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों को जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होता है। तुला राशि में गोचर के दौरान कर्क राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपको शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। रुका हुआ बिजनेस भी दौड़ने लगेगा। साथ ही फेस्टिव सीजन में कारोबार से दोगुना लाभ होगा। यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा। यह यात्रा कारोबार को लेकर भी हो सकती है। कारोबार के लिए समय बेहद उत्तम है। किसी को उधार में पैसे न दें। सही चीजों में निवेश करने से कई गुना लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: खरमास में रोजाना करें सूर्य देव के नामों का मंत्र जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।