Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव ने गुरु की राशि में किया गोचर, इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 09 Dec 2024 07:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को शुभ कार्यों में शीघ्र सफलता मिलती है। कई मौके पर अल्प समय में ही व्यक्ति को विशेष सफल ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं।
    2. वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं।
    3. कर्क राशि के स्वामी देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। भगवान शिव ने अपने शीश पर चंद्र देव को धारण किया है। इसके लिए भगवान शिव को भालचंद्र भी कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। ज्योतिष भी मनचाहा वर पाने के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने की सलाह देते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव के मीन राशि में गोचर (Chandra Gochar 2024( करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    वृषभ राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर चंद्र देव ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव मोक्षदा एकादशी के दिन मेष राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। दान करने से बुरी बलाएं टल जाएंगी। परिवार के सदस्यों के मध्य संबंध मधुर होंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

    कर्क राशि

    देवगुरु बृहस्पति की कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरस रही है। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के आय भाव में विराजमान हैं। इसके चलते आर्थिक स्थिति अनुकूल है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं, चंद्र देव की कृपा से भाग्य में वृद्धि होगी। इससे हर कार्य में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। सैर-सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होगा। मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन शिवजी का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि मोक्षदा एकादशी तक धन लाभ हो सकता है। आमदनी बढ़ सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं। परिवारजनों के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। पुराने मित्र या पार्टनर से मिलन हो सकता है। दिल प्रसन्न रहेगा। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। खरमास से पहले काम को पूरा कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।