Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2024: शुक्रवार को चंद्र देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, इन 2 राशि वालों की होगी खूब कमाई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Mar 2024 07:06 PM (IST)

    कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित रहता है। वहीं कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक का मन अशांत रहता है। कई जातकों को मानसिक ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: शुक्रवार को चंद्र देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर
    Chandra Gochar 2024: शुक्रवार को चंद्र देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर

    HighLights

    1. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।
    2. कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित रहता है।
    3. ज्योतिषियों की मानें तो 29 मार्च को चंद्र देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित रहता है। वहीं, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जातक का मन अशांत रहता है। कई जातकों को मानसिक तनाव की समस्या से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, माता जी की सेहत भी अच्छी नहीं रहती है। अतः ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने की सलाह देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो 29 मार्च को चंद्र देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन 2 राशि वालों को सभी क्षेत्रों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 09 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 31 मार्च तक रहेंगे। इसके पश्चात, वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।

    तुला राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो धन भाव में गुरु, चंद्र, सूर्य और मंगल के रहने पर आय में वृद्धि होती रहती है। साथ ही अचानक से भी धन लाभ के योग बनते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से अगले दो दिन दिनों तक तुला राशि के जातकों को धन लाभ होगा। चंद्र देव तुला राशि के जातकों के धन भाव में विराजमान रहेंगे। इससे तुला राशि के जातकों को कारोबार में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा, आय में भी वृद्धि होगी।

    मकर राशि

    चंद्र देव राशि परिवर्तन के दौरान मकर राशि के आय भाव को देखेंगे। इस भाव में चंद्रमा के रहने से आमदनी बढ़ती है। साथ ही अगले दो दिनों तक कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग हैं। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दो दिनों में कर सकते हैं। मकर राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 8 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।