Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीवन के किस हिस्से को कंट्रोल करते हैं 9 ग्रह? पढ़ें नवग्रहों के रहस्य और किस्मत चमकाने वाले बीज मंत्र

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:30 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में नवग्रहों का जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए इनके महत्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर उनके प्रभाव को जानना बेहद जरूरी है। ...और पढ़ें

    जानें कौन सा ग्रह नियंत्रित करता है जीवन का कौन सा पहलू (Picture Credit- AI Generated)

    जानें कौन सा ग्रह नियंत्रित करता है जीवन का कौन सा पहलू (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विविधताओं का देश भारत अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों को भी काफी अहम माना जाता है। हिंदू धर्म में नवग्रहों का काफी महत्व होता है और ऐसे माना जाता है कि जन्म से ही इनका हमारे ऊपर गहरा असर होता है। 

    अक्सर आपने सुना होगा कि कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है, तो कोई मजबूत स्थिति में है, लेकिन असल में किस ग्रह का क्या महत्व होता है और कैसे इन ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं, इस बारे में कम लोग ही जानते हैं। आइए आज आपको बताते हैं कौन-सा ग्रह किसलिए महत्वपूर्ण होता है और कैसे कर सकते हैं नवग्रहों को प्रसन्न-

    नवग्रहों के चमत्कारी मंत्र और उनके अचूक फायदे

    सूर्य: सूर्य देव को सभी ग्रहों में श्रेष्ठ माना गया है। अगर आप अपने करियर में अपार सफलता, समाज में यश और भरपूर ऊर्जा चाहते हैं, तो यह मंत्र अचूक है।

    • मंत्र: ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:

    चंद्रमा: चंद्रमा का सीधा कनेक्शन हमारे मन और भावनाओं से होता है। आजकल की स्ट्रेस से भरी लाइफ में अगर आप मेंटल पीस, स्टेबिलिटी और धन प्राप्ति की तलाश कर रहे हैं, तो चंद्रमा का यह मंत्र आपको बहुत सुकून देगा।

    • मंत्र: ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः सोमाय नमः

    मंगल: साहस और ऊर्जा प्रतीक मंगल ग्रह एक अच्छी सेहत, शारीरिक बल और जीवन में तरक्की पाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए मंगल देव की आराधना करनी चाहिए।

    • मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:

    बुध: बुध ग्रह हमारी कुशल बुद्धि, सोचने-समझने की क्षमता और वाणी का मुख्य कारक माना जाता है। अगर आप नॉलेज और करियर में तेजी से ग्रोथ चाहते हैं, तो रोजाना बुध का यह मंत्र पढ़ें।

    खबरें और भी

    • मंत्र: ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

    बृहस्पति: गुरु या बृहस्पति को ज्योतिष में सबसे शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। अच्छी शिक्षा, सुख-समृद्धि, लंबी उम्र और संतान प्राप्ति के लिए इनकी पूजा बेहद लाभकारी है।

    • मंत्र: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः

    शुक्र: शुक्र ग्रह हमारी लाइफस्टाइल, लग्जरी और प्रेम संंबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप भी जीवन में प्यार, रोमांस और लग्जरी से जुड़ी सुख-सुविधाएं पाना चाहते हैं, तो इस मंत्र के साथ शुक्र देव की आराधना करें।

    • मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौम सः शुक्राय नमः

    शनि: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह काफी अहम माना जाता है। इन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है, जो व्यक्ति को कर्मों का फल देते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को गहरी मानसिक शांति, अच्छी सेहत और बेशुमार तरक्की भी मिलती है।

    • मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

    राहु: वैसे तो राहु को एक क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है, लेकिन अगर यह प्रसन्न हो जाए तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, नाम-शोहरत और शक्ति दिला सकता है।

    • मंत्र: ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

    केतु: केतु को भी अक्सर लोग अशुभ मान लेते हैं। जबकि केतु मजबूत होने से व्यक्ति के भाग्य में बढ़ोतरी होती है, सेहत अच्छी रहती है और आध्यात्मिक सुख आता है।

    • मंत्र: ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः