Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Dosh Upay: चंद्र दोष दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, तनाव से भी मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 01:51 PM (IST)

    सोमवार का दिन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस दिन उनकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कमजोर चंद्र ...और पढ़ें

    मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    मन के कारक चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।

    2. इस दिन शिवजी की पूजा और भक्ति की जाती है।

    3. भगवान शिव की पूजा से दुखों का नाश होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। कहते हैं कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने वाले साधकों की मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्र दोष लगने या चंद्रमा कमजोर होने पर जातक को मानसिक तनाव की समस्या होती है। ऐसा तब होता है, जब जातक को शुभ कामों में सफलता नहीं मिलती है। साथ ही व्यक्ति सही फैसले लेने में असक्षम रहता है।

    mahadev

    सोमवार के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जातक पर चंद्र देव की कृपा बरसती है। साधक सोमवार के दिन शिव पार्वती के निमित्त व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी चंद्र दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन ये उपाय जरूर करें।

    चंद्र देव

    चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। आसान शब्दों में कहें तो वृषभ राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। उनकी कृपा से जातक को करियर या कारोबार में सफलता मिलती है।

    खबरें और भी

    चंद्र दोष के उपाय:-

    • अगर आप चंद्र दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही भोग यानी प्रसाद में भगवान शिव को सफेद चीजें अर्पित करें। इन उपायों को करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
    • अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, दूध, दही, चीनी और सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं।
    • कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए ज्योतिष सलाह लेकर चांदी से निर्मित आभूषण धारण कर सकते हैं। चांदी की अंगूठी धारण करने से भी चंद्रमा मजबूत होता है।
    • चंद्र देव की कृपा पाने के लिए माता जी की सेवा और सम्मान करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं, घर पर सफेद चीजों का भंडारण करना चाहिए।
    • अगर आप शुभ कामों में सफलता पाना चाहते हैं, तो हर सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, मंदिर में चावल, आटा और झाड़ू का दान करें। इन उपायों को करने से चंद्र देव की कृपा बरसती है।

    चंद्र देव मंत्र

    1. प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम ।

    सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।।

    2. ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात ।

    3. ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम ।

    नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।।

    4. ऊँ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि, तन्नो सोम प्रचोदयात ।।

    5. ऊँ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वमिष्टापूर्ते स सृजेथामयं च ।

    अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन्विश्वे देवा यजमानश्च सीदत ।।

    यह भी पढ़ें- Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष से हैं परेशान? तो आज से ही शुरू कर दें इन मंत्रों का जप

    यह भी पढ़ें- Mangal Dosh Upay: मंगल दोष से निजात पाने के लिए करें ये आसान उपाय, जीवन में आएगी खुशियों की बहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।