Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jyestha Purnima 2025: मन घबराता है, तनाव रहता है… ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चंद्रमा के लिए करें ये उपाय

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 06:36 PM (IST)

    Jyestha Purnima 2025 ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 जून 2025 को है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व्रत और दान करने से पुण्य मिलता है। पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी स ...और पढ़ें

    Jyestha Purnima 2025: पूर्णिमा पर चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।
    Jyestha Purnima 2025: पूर्णिमा पर चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

    HighLights

    1. ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है।
    2. चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से लाभ होता है।
    3. चंद्रमा का पूजन करने से मानसिक स्थिति ठीक होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Satyanarayan Vrat Katha: ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि इस बार 10 जून 2025 को पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, व्रत एवं दान-पुण्य करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

    पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव अपनी सभी कलाओं से युक्त होते हैं। जिन लोगों को मानसिक परेशानी रहती है, मन घबराता है, तनाव रहता है, उन्हें इस दिन चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। 

    ज्योतिष में चंद्रमा को मन का और द्रव्य का कारक कहा गया है। जिस व्यक्ति का चंद्रमा मजबूत होता है, उसे किसी भी परिस्थिति में परेशानी नहीं होती है। उसका मन शांत और स्थिर रहता है। इसकी वजह से वह दूसरों की तुलना में अधिक फोकस करके समस्याओं के हल के बारे में विचार कर पाता है।

    मन में ज्वार लाता है चंद्रमा 

    पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की शक्ति बहुत ज्यादा होती है। वह धरती के पानी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसी वजह से समुद्र में ज्वार उठते हैं। मनुष्य के शरीर में भी धरती की तरह ही 70 फीसदी पानी है। इसलिए चंद्रमा मनुष्यों को भी आकर्षत करता है। 

    उनके मन में भी ज्वार उठते हैं। मनुष्य का मन इस दिन बहुत ज्यादा ऊर्जा से भरा होता है। जो लोग इस ऊर्जा के साथ ताल-मेल नहीं बिठा पाते हैं, वो बेचैन हो जाते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधे, पत्नी-पत्नी के बीच महकने लगेगा रिश्ता

    पूर्णमासी के दिन करें ये उपाय 

    • पूर्णमासी के दिन चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते है। 
    • सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही या फिर चांदी से बने आभूषण का का दान कर सकते हैं। 
    • इस दिन चंद्रमा का पूजन करने से व्यक्ति की मानसिक और आर्थिक स्थिति ठीक होती है। 
    • रात को जब चंद्रोदय हो रहा है, उस समय चंद्रमा को हर पूर्णिमा को अर्घ्य देना चाहिए।
    • शिवलिंग पर दूध, दही से अभिषेक करें। पूर्णिमा की रात में थोड़ी देर ध्यान करना चाहिए। 
    • इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

    यह भी पढ़ें- Jyestha Purnima 2025: 10 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा, भगवान सत्यनारायण की कथा और पूजा की ऐसे करें तैयारी

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।