Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधे, पत्नी-पत्नी के बीच महकने लगेगा रिश्ता

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 02:59 PM (GMT+05:30)

    Vastu Tips वैवाहिक जीवन में प्यार और सद्भाव बढ़ाने के लिए घर में खुशबूदार पौधे लगाएं। सदाबहार चंपा चमेली और चांदनी के पौधे रिश्तों में पॉजिटिविटी और प ...और पढ़ें

    Vastu Tips: लाल और सफेद रंग के फूल प्यार को बढ़ाने वाले और पॉजिटिविटी लाने वाले होते हैं।
    Vastu Tips: लाल और सफेद रंग के फूल प्यार को बढ़ाने वाले और पॉजिटिविटी लाने वाले होते हैं।

    HighLights

    1. सदाबहार, चंपा, चमेली और चांदनी लगाने से आती है पॉजिटिविटी।
    2. इन पौधों की सुगंध से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।
    3. वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, इस पौधों से बढ़ता है सौभाग्य भी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा अजीब होता है। कभी प्यार कभी तकरार। नोंक-झोंक के बाद थोड़ी देर के लिए अलग भी हो जाएं, तो एक दूसरे के बिना रहा भी नहीं जाता है। क्या हो अगर आपके रिश्ते में नोंक-झोंक के लिए कोई जगह ही न बचे। 

    अगर कुछ वास्तु से संबंधित उपाय कर लें, तो आपके रिश्तों की गर्माहट हमेशा के लिए बनी रह सकती है। इसके लिए आपको अपने घर और बगिया को थोड़ा महकाना पड़ेगा। मगर, चिंता मत कीजिए इसमें आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और मेहनत भी नहीं लगेगी। 

    हम आज आपको ऐसे ही कुछ पौधे बताने जा रहे हैं, जिनको घर में लगाने के बाद उनकी महक आपके रिश्ते को भी महकाती रहेगी। ये पौधे और इनमें लगने वाले फूल आगे घर का माहौल भी खुशनुमा बनाएंगे और सौभाग्य भी देने में मददगार साबित होंगे। 

    सदाबहार का पौधा 

    सदाबहार में गुलाबी और सफेद रंगों के फूल आते हैं, जो प्यार को बढ़ाने वाले और पॉजिटिविटी लाने वाले माने जाते हैं। सदाबहार का पौधा घर के पूर्व दिशा में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास बढ़ता है। 

    खबरें और भी

    जैसा इसका नाम है, वैसे ही यह पौधा हमेशा हरा भरा रहता है। इसकी पॉजिटिव वाइव्स भी आपके प्यार को सदाबहार बनाए रखती है। नववविवाहितों के लिए सफेद फूल विशेष रूप से शुभ माने गए हैं। ये मन को शांति और स्थिरता देते हैं।

    चंपा का पौधा 

    सफेद चंपा को पवित्रता, शांति और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसकी सफेद पंखुड़ियां शांति का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं, सुनहरा केंद्र आंतरिक ज्ञान को दर्शाता है। पा के पौधे को घर में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है। 

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: भाग्यशाली होने का संकेत है माथे पर तिल, जानिए खासतौर पर यह कहां होना चाहिए

    चमेली का पौधा 

    चमेली के पौधे को पति-पत्नी के बीच प्यार और समर्पण बढ़ाने के लिए शुभ माना जाता है। इसे घर में दक्षिण दिशा में लगाने से माहौल सकारात्मकता और प्यार से भरा रहता है। चमेली के फूल की खुशबू सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बनाए रखती है। चमेली का पौधा तनाव कम करने में भी मददगार साबित होता है। 

    चांदनी का पौधा 

    चांदनी के पौधे की खुशबू और सुंदरता से घर का माहौल पॉजिटिव होता है। इस पौधे को घर में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है। नव विवाहित जोड़ों को चांदनी के पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इससे उनके बीच प्यार बना रहता है। 

    यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: कहां जाएंगे भगवान जगन्नाथ, बीमार होने पर क्या होगा, पढ़िए रथ यात्रा की रोचक बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।