Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samudrik Shastra: भाग्यशाली होने का संकेत है माथे पर तिल, जानिए खासतौर पर यह कहां होना चाहिए

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 12:39 PM (IST)

    Samudrik Shastra signs सामुद्रिक शास्त्र में माथे पर तिल के महत्व को बताया गया है। माथे के दाहिनी ओर तिल वाले बुद्धिमान और समृद्ध होते हैं खासकर महिला ...और पढ़ें

    Samudrik Shastra signs: माथे के दाहिनीं ओर, बाई ओर बीच में तिल होने के क्या संकेत हैं जानते हैं…
    Samudrik Shastra signs: माथे के दाहिनीं ओर, बाई ओर बीच में तिल होने के क्या संकेत हैं जानते हैं…

    HighLights

    1. माथे के बीच में तिल वाले सबसे भाग्यशाली होते हैं, खासकर लड़कियां।
    2. अपना रास्ता खुद बनाती हैं। किसी की मदद की नहीं होती है जरूरत।
    3. पुरुषों को 30 साल तक संघर्ष करना पड़ता है, फिर जीवन आसान हो जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्‍योतिष के अभिन्‍न अंगों में से एक है सामुद्रिक शास्‍त्र, जिसमें शरीर की बनावट के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, माथे पर तिल होना (forehead mole meaning) अच्छा संकेत होता है। 

    बहुत कम लोग लोगों के माथे पर तिल होता है और जिनके साथ ऐसा होता है, वो बहुत भाग्यशाली (fortune signs in Samudrik Shastra) होते है। माथे के दाहिनीं ओर तिल, बाई ओर तिल और माथे के बीच में तिल होने के क्या संकेत हैं जानते हैं…

    सामुद्रिक शास्त्र अनुसार, जिन लोगों के माथे के दाहिनी ओर तिल (lucky mole on forehead) होता है, वो बहुत बुद्धिमान होते हैं। खासतौर पर जिन महिलाओं के माथे पर दाएं तरफ तिल होता है, वो धन और समृद्धि से भरा हुआ जीवन जीती हैं। ऐसे लोगों को बहुत जल्दी सफलता मिलती है। 

    अपनी मेहनत और लगन के बाल पर ये न सिर्फ सफलता हासिल करते हैं, बल्कि अच्छा खासा धन भी कमा लेते हैं। ऐसे लोग साहसी, चतुर, मेहनती और ईमानदार होते हैं। किसी काम को कैसे करना है, ये इनसे बेहतर और कोई नहीं जानता है।

    खबरें और भी

      

    बाईं तरफ तिल होना 

    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के माथे पर बाईं ओर तिल होता है, वो बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। लग्जरी लाइफ जीते हैं और ब्रांडेड चीजों के शौकीन होने की वजह से पैसे कम ही बचा पाते हैं। इस वजह से इन लोगों को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कई बार कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

    यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, गलती से भी न करें ये काम

    माथे के बीच में तिल

    माथे के बीचों बीच में दोनों भौंहों के ऊपर तिल वाले लोग सबसे ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। खासतौर पर लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए किसी से सहारे की जरूरत नहीं होती। वो अपना रास्ता खुद बना लेती हैं धन और सुख उन्हें खूब मिलता है।

    ऐसे लोग अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं। हालांकि, पुरुषों के मामले में स्थिति थोड़ी अलग होती है। उन्हें गुस्सा बहुत आता है और जल्दी आता है। 30 साल की उम्र तर संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद जिंदगी आसान हो जाती है। 

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: शुक्र पर्वत पर गोले का निशान लग्जरी बहुत देता है, लेकिन ये चेतावनी भी पढ़ लें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।