Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trigrahi Yog 2024: वृषभ राशि में होगा त्रिग्रही योग का निर्माण, 3 राशियों के बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 28 Jul 2024 08:35 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन के दूसरे सोमवार पर त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog 2024) का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण से कई राशि के जातकों को लाभ ...और पढ़ें

    Trigrahi Yog 2024: चंद्र देव कब करेंगे वृषभ राशि में गोचर
    Trigrahi Yog 2024: चंद्र देव कब करेंगे वृषभ राशि में गोचर

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
    2. ग्रहों के सेनापति वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।
    3. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Trigrahi Yog 2024: सावन का महीना भगवान शिव को विशेष प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती भूलोक पर वास करते हैं। इस दौरान रोजाना शिव परिवार की पूजा की जाती है। वहीं, सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाता है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के दूसरे सोमवार पर त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से ही त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: नाग पंचमी पर शिववास समेत बन रहे हैं 6 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा महादेव का आशीर्वाद

    त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog 2024)

    सावन माह के दूसरे सोमवार पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव संध्याकाल 04 बजकर 45 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 31 जुलाई तक रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 25 अगस्त तक रहेंगे। इससे पूर्व मंगल देव ने रोहिणी नक्षत्र में गोचर किया है। जबकि, देवगुरु बृहस्पति पूर्व से ही वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति अगले साल 14 मई तक रहेंगे। इन तीनों ग्रहों के वृषभ राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है।

    मेष राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो त्रिग्रही योग से सबसे अधिक लाभ मेष राशि के जातकों को होगा। इस राशि के अर्थ भाव में त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। इस योग के संयोग से मेष राशि को सावन माह के दूसरे सोमवार पर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही सभी रुके काम बन जाएंगे। कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि में गोचर किया है। इसके चलते वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष बेहद शुभ है। वहीं, सावन महीने में मंगल देव ने भी वृषभ राशि में गोचर किया है। जबकि, सावन के दूसरे सोमवार पर चंद्रमा भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इससे वृषभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इससे वृषभ राशि को विशेष लाभ होगा।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    सावन माह के दूसरे सोमवार पर कर्क राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के आय भाव में तीनों ग्रहों की युति हो रही है। चंद्रमा से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। धन अर्जन के योग बनेंगे। वहीं, मंगल देव की कृपा से करियर को नया आयाम मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:  Chandra Gochar 2024: सावन सोमवार पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे चंद्र देव, 2 राशि के जातक होंगे मालामाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।