Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025 Numerology: सावन महीने में इन मूलांकों की लगेगी लॉटरी, महादेव की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 03 Jul 2025 07:27 PM (GMT+05:30)

    सावन (Sawan 2025) का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में जातकों को मनचाहा वरदान मिलेगा। साथ ही कारोबार और करियर की परेश ...और पढ़ें

    Sawan 2025 Numerology: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan 2025 Numerology: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं।
    2. ग्रहों के राजकुमान बुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं।
    3. सावन महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में रोजाना भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। वहीं, सावन सोमवार पर महादेव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन सावन सोमवारी का व्रत रखा जाता है। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन के महीने में दो मूलांक के जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सभी क्षेत्रों में मनमुताबिक सफलता मिलती है। आइए, इन दोनों मूलांक (Sawan 2025 Numerology) के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सपने में दिखती हैं महादेव से जुड़ी ये चीजें, तो समझ लें जागने वाली है आपकी सोई किस्मत

    मूलांक कैसे ज्ञात करें?

    मूलांक की गणना संख्या से की जाती है। 1 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है। इसी प्रकार 1 से लेकर 9 तारीख तक जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 से 9 तक होता है। वहीं, 11 से लेकर 31 तारीख जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक जोड़कर निकाला जाता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं। अगर किसी जातक का जन्म 22 तारीख के दिन हुआ है, तो 22 को जोड़कर मूलांक ज्ञात करेंगे। 22= 2+2=4 यानी 22 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 है।

    मूलांक 1

    मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। सावन महीने के दौरान सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। एक मूलांक (Mulank 1 lucky in Sawan) के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से 1 और 10 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातक सभी क्षेत्र में बेहतर करते हैं।

    खबरें और भी

    सावन महीने के दौरान आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। करियर या कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। रुके काम बनेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सावन महीने में विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय भगवान शिव का अभिषेक करें।

    मूलांक 3

    भगवान शिव को अंक 3 बेहद प्रिय (Mulank 2 Sawan prediction) है। इस मूलांक के जातकों पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है। मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से 3, 12 और, 21 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों में सात्विक गुणों का विकास होता है। जातक धर्म-कर्म में रूचि रखने वाला होता है। सावन महीने के दौरान आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे।

    पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शिवजी की कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार पर गंगाजल में बिल्वपत्र (बेलपत्र) मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: भोलेनाथ को अपना बनाने का समय है सावन, जानें क्यों भगवान शिव को अति प्रिय है यह महीना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।