यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, 2 राशि के जातक होंगे मालामाल
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा (Chandra Gochar 2024) मन और माता के कारक होते हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। स ...और पढ़ें

HighLights
- मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।
- देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
- शुक्र देव गुरु की राशि मीन में उच्च के होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा 19 अगस्त को है। इस दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से भाद्रपद माह की शुरुआत होगी। इससे पूर्व चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव हर दो दिन के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ? पढ़ें मासिक राशिफल
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 08 अगस्त यानी विनायक चतुर्थी तिथि पर राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव विनायक चतुर्थी तिथि पर रात 03 बजकर 15 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
सिंह राशि
.jpg)
वर्तमान समय सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस समय बुध एवं शुक्र की युति सिंह राशि में हो रही है। इसके साथ ही चंद्र देव भी कन्या राशि में गोचर करने से पहले सिंह राशि में उपस्थित हैं। वहीं, राशि परिवर्तन के बाद चंद्र देव सिंह राशि के धन भाव में विराजमान होंगे। इससे सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव की कृपा भी सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी। कुल मिलाकर कहें तो कल्कि जयंती तक सिंह राशि के जातकों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
.jpg)
विनायक चतुर्थी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के जीवनसाथी भाव में पूर्व से गुरु विराजमान हैं। वहीं, चंद्र देव आय भाव में विराजमान होंगे। चंद्र के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इस भाव में चंद्रमा के गोचर से कल्कि जयंती तक वृश्चिक राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस समय में शुभ कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। साथ ही मांगलिक कार्य के भी योग हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।