Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन न्याय का देवता शनिदेव मीन राशि में हो रहे उदय, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

    न्याय के देवता शनिदेव 22 अप्रैल 2026 को मीन राशि में उदय होंगे, जिससे उनकी शक्तियां सक्रिय होंगी। यह उदय जीवन में अनुशासन, स्थिरता और रुके कार्यों में ...और पढ़ें

    शनि उदय का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव? (AI Generated Image)

    शनि उदय का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव? (AI Generated Image)


    HighLights

    1. शनिदेव 22 अप्रैल 2026 को मीन राशि में उदय होंगे।

    2. यह उदय अनुशासन, स्थिरता और रुके कार्यों में गति लाएगा।

    3. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क राशियों पर होगा विशेष प्रभाव।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला माना गया है। 22 अप्रैल 2026 को शनिदेव मीन राशि में उदय हो रहे हैं, जिससे उनकी शक्तियां फिर से पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगी।

    शनि का उदय होना जीवन में अनुशासन, स्थिरता और रुके हुए कामों में गति आने का संकेत है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शनि उदय का प्रभाव मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि पर क्या पड़ेगा।

    shani uday 2026  (1)

     (AI Generated Image)

    मेष राशि: शनिदेव का उदय होना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको मानसिक रूप से थोड़ा भारीपन महसूस हो सकता है, जिससे आप अकेले समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। करियर के मामले में उन कामों में सफलता मिलेगी जो शांति से बिना शोर-शराबे के किए जाते हैं। आर्थिक रूप से सेहत या यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए धन के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
    सलाह: खुद को समय दें और नौकरी बदलने के विचार को अभी टाल दें।

    उपाय: शनि मंत्र 'ओम शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ें।

    वृषभ राशि: यह समय आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। काफी समय से आपके जो काम अटके हुए थे, वे अब पूरे होने लगेंगे और करियर में भी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों के मामले में भी स्थिति काफी अच्छी रहेगी और आपको अपने दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। आपने अब तक जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल मिलने का समय अब आ गया है।
    सलाह: लगातार मेहनत करते रहें और अपने सामाजिक संपर्कों को बढ़ाएं।
    उपाय: काले तिल का दान करें और जरूरतमंदों की सहायता करें।

    खबरें और भी

    मिथुन राशि: करियर में आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे काम का बोझ थोड़ा बढ़ जाएगा। आपने पहले जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल मिलने वाला है, जिससे आपका पद और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। इस दौरान आपको घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने पर ध्यान देना होगा। खुद को अनुशासित रखकर ही आप सफलता की ऊंचाइयों को छू पाएंगे।
    सलाह: काम के प्रति समर्पित रहें और अपनी प्राथमिकताओं को सही से चुनें।
    उपाय: शनि मंत्र का जाप करें और सफलता के लिए किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें।

    यह भी पढ़ें- 11 मई को स्वराशि मेष में लौटेंगे मंगल, जॉब में होगा प्रमोशन और कारोबार में बड़ा मुनाफा

    कर्क राशि: आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि भाग्य का साथ मिलने में कुछ अड़चनें आ रही हैं। पढ़ाई-लिखाई या यात्रा से जुड़े आपके काम थोड़े रुक-रुक कर पूरे होंगे। यह समय केवल किस्मत के भरोसे बैठने का नहीं, बल्कि अपनी मेहनत को दोगुना करने का है। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन या बड़ा फैसला लेते समय पूरी सावधानी बरतें।
    सलाह: धैर्य बनाए रखें और मार्गदर्शकों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।
    उपाय: शनि मंत्र के साथ गुरु मंत्र का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।

    यह भी पढ़ें- शुक्र की बदलती चाल से इन राशियों का हर सपना होगा पूरा, करियर में आएगा बंपर उछाल

    यह भी पढ़ें- शुक्रदेव 19 अप्रैल को करेंगे स्वराशि वृषभ में प्रवेश, 1 चीज के दान से चमक उठेगा आपका भाग्य

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com