यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Gochar: 29 मार्च से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पैसों से भरा रहेगा पर्स
ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव (Shani Gochar 2025) के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वहीं सिंह और धनु ...और पढ़ें

HighLights
- शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है।
- शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है।
- शनिदेव की पूजा करने से दुखों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, 29 मार्च का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से राशिफल की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को शुभ फल भी प्राप्त होगा। इन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। शनिदेव की कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
तुला राशि
.jpg)
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, तुला राशि के जातकों पर भी शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप कुशल वक्ता बन सकते हैं। शत्रुओं में आपका भय रहेगा।
धन-संपत्ति के मामले में आपको फायदा होगा। आमदनी बढ़ेगी। इससे हर समय आपका पर्स या बटुआ पैसों से भरा रहेगा। बड़े अधिकारीयों से आपको लाभ होगा। गाड़ी, बंगला और नौकर-चाकर का सुख मिलेगा। लोगों में आपको मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। आप सभी प्रकार के कामों को बेहतरीन ढंग से कर पाएंगे। बड़ों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा।
सेहत अच्छी रहेगी। पाचन संबंधी परेशानी दूर होगी। खाने-पीने में रूचि बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। दान-पुण्य में भागीदार बनेंगे। गुरुजनों की आप सेवा करेंगे। साथ ही उनका सानिध्य प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
.jpg)
वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। वहीं, शनिदेव के राशि परिवर्तन करने यानी मीन राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा। शनिदेव अंतिम चरण में शुभ फल देते हैं। मीन राशि में गोचर के दौरान शनिदेव कुंभ राशि के धन भाव में रहेंगे। इस भाव में शनिदेव के रहने से जातक को सभी क्षेत्रों में जबरदस्त फायदा मिलता है।
खबरें और भी
हालांकि, सफलता मिलने के चलते कई बार जातक के स्वभाव में बदलाव देखने को मिलता है। इसके बावजूद आपका काम बन जाएगा। आप दूरस्थ हो सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप अपने गंतव्य को छोड़ सकते हैं। दूसरे जगह पर जाकर आप कमाई कर सकते हैं। इसमें भी आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
भूमि, भवन और वाहन यानी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरमास के बाद खरीदारी कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। धन का सही जगह पर निवेश करें। फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए देवों के देव महादेव की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।