Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन राशियों की दूर होगी कंगाली, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 24 Mar 2025 07:20 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो शनि अमावस्या (Shani Gochar 2025) के दिन न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
    Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

    HighLights

    1. सनातन धर्म में चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे।
    3. महादेव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। उन्हें धनवान बनाते हैं। जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता दिलाते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले की अच्छी खबर लेते हैं। उनके जीवन में नाना प्रकार की परेशानियां पैदा करते हैं। व्यक्ति लाख चाहकर भी शनिदेव की चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाता है।

    ज्योतिष भी शनिदेव की कुदृष्टि से बचने की सलाह देते हैं। एक बार शनिदेव की कुदृष्टि पड़ जाने के बाद जातक के जीवन में अंधेरा छाने लगता है। जातक गलत फैसले लेकर अपनी जिंदगी को बर्बाद करने लगता है। इसके लिए हमेशा सत्य मार्ग पर चलें और कर्म पथ पर अग्रसर रहें। शनिदेव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। आइए, इन दोनों राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। इस दौरान धनु राशि के जातकों को उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि, शनिदेव की कृपा आप पर बरसेगी। उनकी कृपा से आध्यात्म रूचि बढ़ेगी। आप शांति की खोज में रहेंगे। आसान शब्दों में कहें तो आप हर समय शांत रहने की कोशिश करेंगे। काम, क्रोध और लोभ से दूर रहेंगे।

    समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलेगा। ऐसा भी हो सकता है कि आप गाड़ी खरीद सकते हैं। अपने स्थान पर रहकर आप खूब धन कमाएंगे। धनु राशि के कई जातकों के लिए यह साल भाग्योदय भरा रहने वाला है। आपको सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। हालांकि, मानसिक कष्ट हो सकता है।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    शनिदेव के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। मीन राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। गुरु की कृपा से मीन राशि के जातकों में सात्विक गुण अधिक पाए जाते हैं। शनिदेव के लग्न भाव में गोचर से मिलाजुला परिणाम मिलेगा। एकांतप्रिय हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह है। कई अवसर पर आप चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। सरकार सुविधाओं से लाभ मिलेगा। मेहनत करने से न घबराएं। कठिन मेहनत करें।

    शनिदेव कर्मफल दाता है। कर्म करने वाले पर अपनी कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से धन लाभ होगा। शत्रुओं में भय रहेगा। आप शत्रुओं पर विजय श्री प्राप्त करने में सफल होंगे। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार और शनिवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करें।

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।