Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: शनि गोचर के दिन बनेगा पंच ग्रही योग, इन 2 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 01:21 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिष गणना के अनुसार 29 मार्च (Shani Gochar 2025) का दिन बेहद माना जा रहा है। इस दिन शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे। इसके अलावा इस दिन शनि अमावस्या औ ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: त्रिग्रही योग से इन राशियों को मिलेगा लाभ
    Shani Gochar 2025: त्रिग्रही योग से इन राशियों को मिलेगा लाभ

    HighLights

    1. शनिदेव जल्दी राशि अपनी चाल में बदलाव करेंगे।
    2. अभी शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं।
    3. 29 मार्च को त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव ढाई वर्ष के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस बार शनिदेव 29 मार्च यानी शनि अमावस्या के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। अभी शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं।

    इस राशि से निकलकर शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन करने से मीन राशि में कई ग्रह एकत्र होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीन राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, राहु विराजमान है। वहीं, शुक्र, राहु और मीन की युति को बेहद खास माना जा रहा है।

    इन ग्रहों से पंच ग्रही योग (Trigrahi Yog 2025) बनेगा। इससे योग के बनने से जातक के भाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही करियर और काम सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में इस योग के बनने से वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि पंच ग्रही योग से वृषभ और मिथुन राशि के (Lucky Zodiac Signs) जातकों को कौन से लाभ मिलेंगे?

    शनि गोचर 2025 डेट और टाइम (Shani Gochar 2025 Date and Time)

    ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव 29 मार्च को रात 11 बजकर 03 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे।

    वृषभ (Taurus)

    पंच ग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। परिवार में लंबे समय से चले आ रहे वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। करियर और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। पार्टनर के साथ समय खुशहाल रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: 28 या 29 मार्च कब है शनि अमावस्या, इन कार्यों से मिलेगा लाभ

    मिथुन (Gemini)

    इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। मित्रों से करियर के मामले में मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जीवन में सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी चीज में निवेश करने का प्लान बन सकता है। कारोबार में लाभ देखने को मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी।  

    ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न

    शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्न्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद जल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।  

    यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान इन 2 राशियों को रखनी होगी सावधानी, वरना हो सकता है नुकसान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।