Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: अगले साल इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 04 Dec 2024 04:54 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव ने शनिदेव को न्याय करने का अधिकार या वरदान दिया था। शनिदेव को मोक्ष प्रदाता भी कहा जाता है। भगवान शिव की पूज ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
    2. शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं।
    3. मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को अल्प समय में विशेष सफलता मिल जाती है। शनिदेव की कृपा से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। वहीं, शनिदेव के अप्रसन्न होने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही धन की भी हानि होती है। व्यक्ति लाख चाहकर भी अपने जीवन में सफल नहीं हो पाता है। ज्योतिषियों की मानें साल 2025 में शनिदेव (Shani Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    शनि गोचर

    न्याय के देवता शनिदेव हिंदी 29 मार्च, 2025 को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि (Saturn Transit In Meen Rashi) में गोचर करेंगे। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी।

    इन राशियों को होगा लाभ

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव की विशेष कृपा इन 3 राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से मकर, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। वहीं, शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। इसके अलावा, मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। शनिदेव की दृष्टि मिथुन राशि के जातकों के करियर भाव पर पड़ेगी। इस भाव के स्वामी शनिदेव हैं। अतः मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा होगा।

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी